फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Andrew Symonds Death: एंड्रयू साइमंड्स के निधन से बॉलीवुड में भी शोक की लहर, सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि

Sun, 15 May 2022 03:22 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स का शनिवार रात एक कार दुर्घटना में निधन हो गया। 46 वर्षीय खिलाड़ी के अचानक हुए निधन ने ना सिर्फ खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है, बल्कि हर खेल प्रेमी इस खबर से दुखी है।
विज्ञापन
1 of 5
एंड्रयू साइमंड्स - फोटो : सोशल मीडिया

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स का शनिवार रात एक कार दुर्घटना में निधन हो गया। 46 वर्षीय खिलाड़ी के अचानक हुए निधन ने ना सिर्फ खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है, बल्कि हर खेल प्रेमी इस खबर से दुखी है। रविवार सुबह क्रिकेटर की मौत की खबर सामने आने के बाद से ही लगातार उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही हैं। इसी क्रम में अब भारतीय खिलाड़ियों के साथ- साथ भारतीय सिनेमा के कलाकार भी  एंड्रयू साइमंड्स के निधन पर शोक जाहिर कर रहे हैं। 

विज्ञापन

2 of 5
फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर और फिल्म मेकर फरहान अख्तर ने एंड्रयू के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, "ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट और दुनिया भर में क्रिकेट प्रेमियों के लिए दिल टूटने वाली खबर। एंड्रयू साइमंड्स, एक शानदार प्रतियोगी थे, जो अपने दम पर किसी भी खेल का रुख बदलने में समक्ष थे। परिवार के प्रति संवेदना।"
 

 

विज्ञापन

3 of 5
अर्जुन रामपाल  - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, एक्टर अर्जुन रामपाल ने भी एंड्रयू साइमंड्स की मौत पर दुख जाहिर करते हुए ट्वीट कर लिखा,  "यह बहुत दुखद है। सुबह उठते ही एंड्रयू साइमंड्स के घातक कार दुर्घटना की दुखद खबर मिली। उनके परिवार के लिए प्रार्थना और संवेदना।"
 

 

4 of 5
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा अभिनेता संजय दत्त ने लिखा, "क्रिकेट के बेहतरीन खिलाड़ी में से एक एंड्रयू साइमंड्स के निधन के बारे में सुनकर गहरा सदमा लगा। उनके परिवार के  लिए प्रार्थना और संवेदना। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राहुल बोस - फोटो : Social Media

वहीं, तमिल अभिनेता शांतनु भाग्यराज ने भी एंड्रयू साइमंड्स को ट्विटर के जरिए अंतिम श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा राहुल बोस ने ट्वीट करते हुए लिखा,  दुखद, बहुत जल्दी चले गए। इसके अलावा मनोरंजन और खेल जगत के अलावा दुनियाभर से खेल प्रेमी  एंड्रयू साइमंड्स को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें