फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: शादी के एक महीने पूरे होने पर कटरीना कैफ ने पति विक्की कौशल को दी बधाई, तस्वीर साझा कर लुटाया प्यार

Sun, 09 Jan 2022 01:17 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम

बीते साल शादी के बंधन में बंधे स्टार कपल एक्ट्रेस कटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल आज अपनी फर्स्ट मंथ एनिवर्सरी मना रहे हैं। अपनी शादी के एक महीने पूरे होने पर अभिनेत्री ने बेहद खास अंदाज में अपने हमसफर एक्टर विक्की कौशल को इस खास दिन की बधाई ही। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर अपने पति यानी विक्की कौशल को  वन मंथ एनिवर्सरी पर विश किया है। इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए अभिनेत्री विक्की कौशल पर प्यार लुटाती नजर आईं। सामने आई इस तस्वीर में विक्की और कटरीना की रोमांटिक केमिस्ट्री देख फैंस भी इस पर अपना प्यार लुटा रहे हैं। 

शादी के एक महीने पूरे होने पर कटरीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में एक्ट्रेस विक्की कौशल के गले लगी दिखाई दे रही हैं। वहीं, अभिनेता अपनी पत्नी को बांहो में लिए सेल्फी क्लिक करते नजर आ रहे हैं। विक्की और कटरीना की इस बॉन्डिंग को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। उनकी इस तस्वीर पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इतना ही नहीं फैंस कटरीना के इस पोस्ट पर कफी कमेंट्स भी कर रहे हैं। 

विज्ञापन

2 of 5
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ ही समय पहले पोस्ट की गई इस तस्वीर को अब तक 20 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं, कई लोग इस कपल को उनके इस खास मौके पर बधाई देते भी नजर आ रहे हैं। जबकि कुछ लोग इस कपल की तारीफ करते दिखाई दिए। इससे पहले हाल ही में एक्ट्रेस अपने पति विक्की कौशल से मिलने इंदौर पहुंची थीं। यहां अभिनेता भी अपनी पत्नी को लेने एयरपोर्ट पहुंचे।

विज्ञापन

3 of 5
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि विक्की कौशल और कटरीना ने 9 जनवरी को राजस्थान के सवाई माधोपुर में सिक्स सेंस फोर्ट में सात फेरे लिए थे। इस दौरान इस कपल ने अपनी शादी के सभी समारोह पूरी तरह से गुप्त रखने की भरपूर कोशिश की थी। अपने इस खास पल की निजता बनाए रखने के लिए इस कपल ने शादी में शामिल हुए सभी मेहमानों से शादी के किसी भी समारोह में फोन इस्तेमाल ना करने का अनुरोध किया था।

4 of 5
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम

वहीं, शादी के बाद कपल ने अपनी वेडिंग फोटोज को फैंस के साथ शेयर किया था। इन तस्वीरों के सामने आते ही यह सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। इतना ही नहीं इस कपल ने अपनी शादी के बाद के हर एक पल को फैंस के साथ शेयर किया था। इसके चलते जहां एक्ट्रेस अपनी पहली रसोई की तस्वीर इंटरनेट पर शेयर की। तो वहीं विक्की ने भी सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी के हाथ के बनाए हलवे की तारीफ की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा विक्की और कटरीना ने शादी के बाद अपना पहला क्रिसमस बी साथ में ही सेलिब्रेट किया था। इस क्रम में विक्की ने अभिनेत्री कटरीना के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए उन्हें क्रिसमस की बधाई भी दी थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल इन दिनों अपनी फिल्म लुका छुपी-2 की शूटिंग के लिे इंदौर में हैं। वहीं, कटरीना कैफ जल्द ही फिल्म टाइगर 3 में नजर आएंगी। हालांकि, कोरोना के कारण फिलहाल फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें