फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Social Media Infulencer: प्राजक्ता कोली से लेकर बस्सी तक, फिल्मों में नजर आ चुके हैं ये सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर

Wed, 05 Jul 2023 11:42 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोशल मीडिया स्टार्स - फोटो : अमर उजाला
21वीं सदी में सोशल मीडिया लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। यहां लोग अपने दिन का ज्यादातर समय गुजराते हैं। इसी सोशल मीडिया के बदौलत मौजूदा समय बहुत से आम लोग सेलेब्रिटी बन चुके हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग किसी स्टार से कम नहीं। अत्यधिक लोकप्रियता की वजह से इन इंफ्लुएंसर को कई फिल्ममेकर्स अपनी फिल्मों में मौका दे चुके हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर फेमस होने के बाद फिल्म में भी नजर आ चुके हैं।
Tejas: वायुसेना अधिकारी बनकर पर्दे पर छा जाने के लिए तैयार कंगना रणौत, इस दिन रिलीज होगी 'तेजस'
विज्ञापन

2 of 5
कुशा कपिला - फोटो : Social media
कुशा कपिला
कुशा कपिला सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा मशहूर हैं। अपने वीडियोज से वह लोगों को जमकर हंसाती हैं। उन्होंने साल 2020 से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। उनके किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्म का नाम घोस्ट स्टोरी था। नेटफ्लिक्स पर इसे स्ट्रीम किया जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
अनुभव सिंह बस्सी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अनुभव बस्सी
अनुभव बस्सी सोशल मीडिया का मशहूर सितारा हैं। उनके स्टैंडअप वीडियोज लोगों को खूब गुदगुदाते हैं। वह युवाओं के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं। लाखों की संख्या में लोग उन्हें फॉलो करते हैं। हाल ही आई फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' से उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। फिल्म में उनके काम का काफी ज्यादा सराहना मिली थी। 

4 of 5
प्राजक्ता कोली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्राजक्ता कोली
प्राजक्ता कोली भी सोशल मीडिया का चर्चित नाम हैं। सोशल मीडिया पर उनके वीडियोज को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। प्राजक्ता भी उन इंफ्लुएंसर्स में शामिल हैं, जो बड़े पर्दे पर नजर आ चुकी हैं। फिल्म जुगजुग जियो से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था। जल्द ही वह विद्या बालन के साथ नीयत में भी नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हर्ष बेनीवाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हर्ष बेनीवाल
हर्ष बेनीवाल अपने कॉमेडी वीडियोज के लिए काफी ज्यादा मशहूर हैं। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में उन्हें लोग फॉलो करते हैं। हर्ष भी बॉलीवुड का रुख कर चुके हैं। स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में वह टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आ चुके हैं। फिल्म में उनकी एक्टिंग काफी पसंद की गई थी।
Samantha: फिल्मों से एक साल का ब्रेक लेंगी सामंथा रुथ प्रभु, जानें अभिनेत्री के फैसले के पीछे की वजह

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें