फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: परिवार को याद कर रहीं कोरोना संक्रमित करीना कपूर, सोहा अली खान के पोस्ट पर लिखी यह बात

Tue, 21 Dec 2021 02:32 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना संक्रमित होने के बाद से ही बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान इन दिनों क्वारंटीन है। ऐसे में वह परिवार से दूर अपने दिन काट रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री के बड़े बेटे तैमूर का जन्मदिन मनाया गया। लेकिन, इस खास मौके पर अभिनेत्री अपने परिवार के साथ शामिल नहीं हो पाईं। इस मौके पर बहन सारा अली खान और पिता सैफ अली खान ने तैमूर का जन्मदिन खास अंदाज में मनाया था। इस सेलिब्रेशन के बाद अभिनेत्री से इंस्टाग्राम पर इसकी कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं।

इसके अलावा करीना कपूर की भाभी और अभिनेत्री सोहा अला खान ने भी पोस्ट शेयर कर खास अंदाज में तैमूर को जन्मदिन की बधाई दी थी। इस पोस्ट में सोहा ने तब कब फोटो शेयर की जब उन्होंने पहली तैमूर को अपनी गोद में लिया था। इसके साथ ही उन्होंने एक और फोटो शेयर की, जिसमें तैमूर अपनी बहन इनाया के साथ खेलते नजर आ रहे हैं।  

विज्ञापन

2 of 5
सोहा अला खान - फोटो : इंस्टाग्राम

इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, ”मुझे याद है जब मैंने तुम्हें पहली बार अपनी गोद में उठाया था और अब तुम 5 साल के हो गए हो। हैप्पी बर्थडे टिम- टिम। हम तुम्हें बहुत ज्यादा याद कर रहे हैं। जल्द ही मिलेंगे और साथ में जश्न मनाएंगे।”

 

विज्ञापन

3 of 5
करीना कपूर - फोटो : instagram/kareenakapoorkhan

वहीं, सोहा के इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए करीना ने लिखा, ”हम सब भी आपको बहुत याद कर रहे हैं और जल्द मिलेंगे। दरअसल, कोरोना पॉजिटिव होने के बाद से ही करीना आइसोलेशन में हैं। करीना के दोनों बच्चे तैमूर और जेह उनके साथ है। इस बात का खुलासा अभिनेत्री के पिता अभिनेता रणधीर कपूर ने किया था।

 
 

4 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : Social Media

इससे पहले करीना कपूर ने भी तैमूर के जन्मदिन पर एक पुराना वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। इस वीडियो में तैमूर चलना सीख रहे हैं। वीडियो में वह पहले धीरे- धीरे चलते की कोशिश करते हैं और फिर गिर जाते हैं। अभिनेत्री ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, तुम्हारा पहल कदम तुम्हारा पहली बार गिरना… मैंने इस पल को बहुत गर्व के साथ रिकॉर्ड किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

करीना ने आगे लिखा, ये तुम्हारा पहली और आखिरी बार गिरना नहीं है मेरे बेटे. लेकिन मैं एक बात अच्छे से जानती हूं कि आप खुद को हमेशा उठाओंगे, बड़े कदम लेकर सिर उठाकर आगे चलोगे, क्योंकि तुम मेरे शेर हो। जन्मदिन मुबारक हो मेरे दिल की धड़कन… मेरे टिम-टिम कोई भी मेरे बेटे की तरह नहीं है।”

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें