फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई कपल मौजूद हैं, जो अक्सर सोशल मीडिया पर अपना प्यार जताते नजर आते हैं। बॉलीवुड के इन लव बर्ड्स को फैंस भी बेहद पसंद करते हैं। इंडस्ट्री के ऐसे ही जाने माने कपल्स में से एक हैं बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा। इन दोनों की इस जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। वहीं, यह कपल भी अक्सर सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार करता नजर आता है। अर्जुन और मलाइका अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। यही वजह है कि यह कपल अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में बना रहता है।
इसी बीच अब एक बार फिर अर्जुन और मलाइका सोशल मीडिया पर कपल गोल्स देते नजर आ रहे हैं। दरअसल हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में अर्जुन को देख मलाइका भी अपनी प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक नहीं पाईं और सबके सामने अर्जुन की इस वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे डाली।