फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sneha Ullal Birthday: अर्पिता की सहेली को सलमान ने कैसे बनाया हीरोइन, जानिए स्नेहा के सिनेमा में आने की कहानी

Wed, 18 Dec 2024 10:15 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साको 363 में नजर आने वाली अभिनेत्री स्नेहा उल्लाल का आज जन्मदिन है। आइए आपको बताते हैं स्नेहा उल्लाल की अनसुनी कहानी। जानिए कैसे बनीं 'लकी नो टाइम फॉर लव' में सलमान की हिरोइन। 
विज्ञापन
1 of 6
स्नेहा उल्लाल - फोटो : अमर उजाला
स्नेहा उल्लाल जो कि फिल्म ‘साको 363’ में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हिरोइन तो स्नेहा उल्लाल कभी हिरोइन बनना ही नहीं चाहती थीं। आज यानी 18 दिसंबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं। आइए स्नेहा उल्लाल के बचपन से हीरोइन बनने की पूरी फिल्मी कहानी।
विज्ञापन

2 of 6
स्नेहा उल्लाल - फोटो : इंस्टाग्राम
ओमान में जन्मी स्नेहा उल्लाल
अभिनेत्री स्नेहा उल्लाल का जन्म ओमान में हुआ। स्नेहा उल्लाल का जन्म और पालन-पोषण मध्य पूर्व के मस्कट में हुआ। इसके बाद शुरुआती पढ़ाई के लिए एक स्कूल में स्नेहा का दाखिला करवा दिया गया। स्नेहा उल्लाल अपनी मां के साथ इसके बाद मुंबई आ गईं यहां उन्होंने ड्यूरेल कॉन्वेंट हाई स्कूल में आगे की पढ़ाई की। इसके बाद वे वर्तक कॉलेज में दाखिला लिया। स्नेहा ने 12 तक ही पढ़ाई  की। वे इसी दौरान अर्पिता की सहेली बनीं।
विज्ञापन

3 of 6
स्नेहा उल्लाल - फोटो : इंस्टाग्राम
अर्पिता ने करवाई सलमान से मुलाकात
अर्पिता खान ने अपनी सहेली और ऐश्वर्या राय की तरह दिखने वाली स्नेहा उल्लाल की मुलाकात अपने भाई सलमान खान से करवाई। उन दिनों सलमान और ऐश्वर्या के रिश्ते की अनबन बढ़ गई थी। ऐसे में स्नेहा से मिलना सलमान के लिए सबसे खास बन गया। वे ऐश्वर्या की तरह दिखने वाली लड़की को अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहते थे। स्नेहा ने तब तक 12वीं तक ही पढ़ाई की

4 of 6
स्नेहा उल्लाल - फोटो : इंस्टाग्राम
हिंदी सिनेमा के बारे में नहीं जानता था परिवार
स्नेहा उल्लाल का परिवार हिंदी सिनेमा के बारे में नहीं जानता था। उन्होंने जब तक हॉलीवुड की फिल्में ही देखीं थीं। स्नेहा के परिवार वाले कभी नहीं चाहते थे कि वे एक अभिनेत्री बनें, लेकिन किस्मत को तो कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन

5 of 6
स्नेहा उल्लाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस बीमारी से ग्रसित हैं स्नेहा उल्लाल
स्नेहा ने बताया कि उन्हें 'ऑटो इम्यून डिसऑर्डर' जैसी गंभीर बीमारी थी जिसके कारण उनका इम्यून सिस्टम पूरी तरह से खराब हो गया था। उनके शरीर पर इतना बुरा असर पड़ा कि उनका शरीर एकदम कमजोर पड़ गया। वह अपने पैरों पर मुश्किल से 30-40 मिनट खड़ी रह पाती थीं इसलिए उन्होंने सिनेमा से दूरी बनाकर सेहत पर ध्यान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्नेहा उल्लाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
17 साल की उम्र में मिला पहला ब्रेक
स्नेहा उल्लाल को साल 2003 में 17 की उम्र में पहला ब्रेक मिला। स्नेहा ‘लकी नो टाइम फॉर एवर’ में सलमान की हीरोइन बनीं। फिल्म 2005 में रिलीज हुई। इसके बाद वे तेलुगु सिनेमा में भी अपनी किस्मत आजमाने गईं। स्नेहा की फिल्म 'उल्लासंगा उत्साहंगा' जो बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें