फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hansal Mehta: एफएफआई पर फूटा हंसल मेहता- रिकी केज का गुस्सा, 'लापता लेडीज' के ऑस्कर से बाहर होते ही कही ये बात

Wed, 18 Dec 2024 10:01 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hansal Mehta: एफएफआई के फैसले पर हंसला मेहता का गुस्सा फूट पड़ा है। दरअसल, हाल ही में फिल्म लापता लेडीज ऑस्कर की शॉर्टलिस्ट सूची में जगह नहीं बना सकी, जिसके बाद निर्देशक ने एक्स पोस्ट के जरिए फेडरेशन पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
1 of 6
हंसल मेहता, रिकी केज, लापता लेडीज का पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम
Hansal Mehta: निर्देशक हंसल मेहता ने ऑस्कर 2025 के लिए ‘लापता लेडीज’ के शॉर्टलिस्ट न होने पर फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (एफएफआई) की आलोचना की। किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ भारत की आधिकारिक ऑस्कर प्रविष्टि थी, जो बेस्ट इंटरनेशनल फीचर श्रेणी में नामांकित हुई थी। मंगलवार को यह जानकारी सामने आई कि फिल्म को शॉर्टलिस्ट की गई सूची में जगह नहीं मिली। इस खबर के बाद हंसल ने एक्स पर एफएफआई के चयन को लेकर तंज कसा।
Aditya Srivastava Interview: एयरपोर्ट पर महिला का पर्स खाेया तो वो मेरे पीछे पड़ गई, हमें CID ही समझते हैं लोग
विज्ञापन

2 of 6
हंसल मेहता - फोटो : इंस्टाग्राम- हंसल मेहता
फूट पड़ा हंसल का गुस्सा
ऑस्कर 2025 के लिए शॉर्टलिस्ट की गई फिल्मों की सूची साझा करते हुए हंसल ने लिखा, “फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने फिर से वही किया। हर साल उनकी चयन प्रक्रिया और फिल्में चुनने का तरीका वैसा ही रहता है।”
विज्ञापन

3 of 6
रिकी केज - फोटो : इंस्टाग्राम
रिकी केज ने भी साधा निशाना
हंसल के अलावा, संगीतकार रिकी केज और कई सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने भी एपएफआई के इस निर्णय की आलोचना की। रिकी केज ने लिखा, "लापता लेडीज एक बहुत अच्छी और मनोरंजक फिल्म है (मुझे यह पसंद आई), लेकिन यह भारत की ओर से ‘बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म’ श्रेणी में प्रतिनिधित्व करने के लिए बिल्कुल गलत चुनाव था। जैसा कि अनुमान था, यह हार गई।"

4 of 6
रिकी केज - फोटो : इंस्टाग्राम
संगीतकार ने कही ये बात
उन्होंने आगे कहा, “कब तक हम यह नहीं समझेंगे कि हर साल हम गलत फिल्मों को चुन रहे हैं। बहुत सारी बेहतरीन फिल्में बनाई जाती हैं और हमें हर साल ‘इंटरनेशनल फीचर फिल्म’ श्रेणी में जीतनी चाहिए। दुर्भाग्य से  हम एक ‘मेन्स्ट्रीम बॉलीवुड’ बबल में रहते हैं, जहां हम उन फिल्मों से बाहर नहीं देख पाते जो हमें खुद मनोरंजक लगती हैं। हमें बस उन फिल्मकारों की फिल्मों को देखना चाहिए जो अपनी कला में बिना समझौता किए काम करते हैं... चाहे वह कम बजट हो या बड़ा बजट, स्टार हो या न हो, वह बस महान कला वाला सिनेमा हो।”
विज्ञापन

5 of 6
'लापता लेडीज' - फोटो : इंस्टाग्राम@raodyness
सोशल मीडिया पर लोग दे रहे प्रतिक्रियाएं
एक सोशल मीडिया उपयोगकर्ता ने लिखा, “यह दुख की बात है। जो फिल्म आधिकारिक रूप से सबमिट की गई थी, वह भी शॉर्टलिस्ट भी नहीं हुई। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया के पूरे बोर्ड को निकाल दो और कुछ ऐसे लोग लाओ, जिनमें फिल्म को लेकर अच्छी समझ हो।”
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ से लोगों को उम्मीदें
इस बीच फैंस को उम्मीद है कि पायल कापडिया की फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ को ऑस्कर 2025 में जलवा दिखाएगी। इस फिल्म को पहले ही गोल्डन ग्लोब्स 2025 और क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स 2025 के लिए नॉमिनेट किया जा चुका है।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें