मुंबई में इन दिनों लैक्मे फैशन वीक के खूब चर्चे हैं। बॉलीवुड सितारों से लेकर कई बड़ी हस्तियां रैंप वॉक करती दिखीं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री और अभिनेत्री रह चुकीं स्मृति ईरानी भी पहुंचीं। दूसरी तरफ सैफ अली खान और तैमूर स्पॉट हुए। क्यूटनेस में तैमूर सबको मात देते आए हैं। कैमरे को देखते ही तैमूर बाय-बाय करने लगे।