फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के नखरों को ऐसे हैंडल करती हैं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, पोस्ट शेयर कर बताया

Sat, 09 Feb 2019 01:39 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Smriti Irani
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एकता कपूर के फेमस शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से घर-घर में पहचान बनाने वाली स्मृति ईरानी राजनीति में आने के बाद अपने तीखे बयानों की वजह से भी जानी जाती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Smriti Irani
स्मृति अक्सर अपनी और अपने परिवार की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही नें उन्होंने अपनी बेटी जोइश ईरानी के साथ इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है- 'हर बार जब यह अपनी आंखें घुमाती है, तो इसे जोर से मारने का मन करता है लेकिन नहीं... फिर आप मुस्कुरा कर बात खत्म कर देते हैं।'
 
विज्ञापन

3 of 5
Smriti Irani
सोशल मीडिया पर इस फोटो को अब तक 36269 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। फैंस इस पोस्ट पर कमेंट कर इस जोड़ी को लाजवाब बता रहे हैं। इतना ही नहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- स्मृति ईरानी जी आप चुनाव हार कर भी मंत्री कैसे बन गईं।

4 of 5
Smriti Irani
स्मृति ईरानी सौंदर्य प्रसाधनों के प्रचार से लेकर मिस इंडिया कॉम्पिटिशन में भी हिस्सा ले चुकी हैं। 1998 में स्मृति ने मिस इंडिया पेजेंट फाइनलिस्ट में अपनी जगह बनाई। इसी साल वह मीका सिंह के एल्बम 'सावन में लग गई आग' के गाने 'बोलियां' में परफॉर्म करती नजर आईं। बता दें कि, मॉडलिंग में आने से पहले स्मृति एक फेमस रेस्टोरेंट में बतौर वेटर का काम करती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्मृति ईरानी
साल 2000 में स्मृति ने सीरियल 'आतिश' और 'हम हैं कल आज और कल' से छोटे परदे पर एंट्री ली। दोनों ही सीरियल स्टार प्लस पर प्रसारित होते थे हालांकि, उन्हें पहचान एकता कपूर के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से मिली। जिससे वह घर-घर में एक जाना-पहचाना चेहरा बन गईं। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के लिए स्मृति को 5 इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड्स, 4 इंडियन टेली अवॉर्ड्स और 8 स्टार परिवार अवॉर्ड्स मिले  थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें