बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू की आने वाली फिल्म 'थप्पड़' का ट्रेलर 30 जनवरी को रिलीज हुआ था। इसके सामने आते ही लोगों के बीच एक नई बहस शुरू हो गई। ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक महिला (तापसी का किरदार) इसलिए अपने पति से तलाक लेना चाहती है क्योंकि वो उसे एक थप्पड़ जड़ देता है। इस ट्रेलर की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। अब इसपर देश की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने का भी रिएक्शन आया है।
तापसी पन्नू की फिल्म का ट्रेलर देख भावुक हुईं स्मृति ईरानी, इस तरह उतारा गुस्सा