फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मृति ईरानी ने भी कोरोना योद्धाओं के लिए जमकर बजाई ताली, जन्मदिन पर वीडियो हो रहा वायरल

Mon, 23 Mar 2020 01:20 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
smriti irani - फोटो : social media
टीवी एक्ट्रेस रह चुकीं स्मृति ईरानी का आज यानी 23 मार्च को जन्मदिन है। जन्मदिन से एक दिन पहले स्मृति ईरानी ने भी पीएम मोदी की जनता कर्फ्यू अपील का समर्थन किया। साथ ही शाम पांच बजे पांच मिनट तक देश के कोरोना योद्धाओं को ताली बजाकर सम्मान दिया। स्मृति ईरानी के साथ उनके बच्चे और स्टाफ के लोग भी नजर आए। स्मृति का परिवार के साथ में ताली—थाली बजाते वीडियो भी वायरल हो रहा है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
smriti irani - फोटो : pratapgarh
इस वीडियो को स्मृति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। साथ ही उन्होंने लिखा, देश के सभी कोरोना योद्धाओं को सम्मान। हम सब का बिना किसी स्वार्थ के ख्याल रखने के लिए शुक्रिया। इससे पहले स्मृति ने ट्विटर पर अतांक्षरी खेलने की पहल की थी।
विज्ञापन

3 of 5
smriti irani, karan johar - फोटो : social media
उनकी इस पहल में दूसरे कई सितारों ने भी साथ दिया। इस दौरान फिल्ममेकर करण जौहर ने एक ऐसा गाना गया जिसे सुन स्मृति ईरानी ने सिर पीटने वाला रिएक्शन दिया। स्मृति ईरानी के ट्वीट पर करण जौहर ने जो गाना लिखा वो था 'लग जा गले'।

4 of 5
smriti irani - फोटो : social media
स्मृति ईरानी ने अंताक्षरी खेलने के लिए ट्विटर पर लिखा, '130 करोड़ लोगों का परिवार है, ऐसे में टैग करना मुश्किल है कि अगला गाना कौन गाएगा इसलिए अपना गाओ या गाना ट्वीट करो क्योंकि ये अपनी मर्जी वाला #TwitterAntakshari है।' इसके जवाब में ही करण ने लग जा गले ट्वीट किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि देशवासियों ने मिलकर रविवार को हुए जनता कर्फ्यू को सफल बना दिया। अमिताभ बच्चन के परिवार के अलावा दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, वरुण धवन, कार्तिक आर्यन, कंगना रनौत, कपिल शर्मा, मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर, अनुपम खेर, अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन जैसे बड़े सितारों को भी ताली और थाली बजाते देखा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें