फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: क्वारंनटीन में ऐसी हुई रणवीर सिंह की हालत, पहचानना भी हुआ मुश्किल

Mon, 23 Mar 2020 01:19 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : Social Media
कोरोना वायरस का प्रकोप इन दिनों देशभर ही नहीं पूरी दुनिया में देखा जा रहा है। जिसके खिलाफ देश एकजुट होकर जंग लड़ रहा है। ऐसे में बॉलीवुड भी एकजुट होकर इस संक्रमण के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है। सभी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज खुद को आइसोलेशन में रखे हुए हैं। और घर में ही कैद हैं। ऐसे में सभी सेलिब्रिटीज घर में रहकर खुद को और परिवार को थोड़ा समय दे रहे हैं। लेकिन अभिनेता रणवीर सिंह की इन दिनों हालत कुछ ठीक नहीं लग रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ranveer singh - फोटो : instagram
इन दिनों हर सेलिब्रिटी क्वारनटीन में है। लेकिन रणवीर सिंह की हालत देखकर उनके फैन्स की भी चिंता बढ़ जाएगी। लंबे बाल, लंबी दाढ़ी और काली आंखें। ऐसी हो जाएगी क्वारंटीन से बाहर आने के बाद रणवीर सिंह की हालत। रणवीर सिंह ने इस बात की जानकारी खुद अपने फैन्स को दी है। रणवीर की ये हालत देखकर उनके फैन्स भी उन्हें पहचान नहीं पाएंगे। रणवीर की ये तस्वरी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
विज्ञापन

3 of 5
ranveer singh - फोटो : instagram
दरअसल रणवीर सिंह के मस्तमौला अंदाज से तो सभी वाकिफ हैं। ये तस्वीर भी उसी का एक हिस्सा है। कोरोना के खतरे के बीच रणवीर सिंह ने ये तस्वीर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए साझा की है। इस तस्वीर के साथ रणवीर ने कैप्शन में लिखा है, 'जब आप क्वारंटीन से बाहर आते हैं।'
 

4 of 5
Ranveer Singh - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
रणवीर सिंह की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर को रणवीर के फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही उनके सेंस ऑफ ह्यूमर को भी फैन्स के साथ ही उनके साथी सेलिब्रिटीज भी काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि इन दिनों तमाम सेलिब्रिटीज अपने-अपने घरों में बैठकर अलग-अलग तरह से अपना टाइमपास करने में लगे हुए हैं। बात करें रणवीर की पत्नी दीपिका की तो दीपिका भी घर में कभी अलमारी साफ कर तो कभी खुद का ख्याल रखकर अपना समय व्यतीत कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kapil dev, romi dev, ranveer singh, deepika padukone - फोटो : social media
बात करें रणवीर के वर्कफ्रंट की तो रणवीर फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस के फैलने की वजह से फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। हालांकि अब ये फिल्म कब रिलीज होगी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। कबीर खान के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणवीर के साथ उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं। दीपिका फिल्म में बी रणवीर की पत्नी का ही किरदार निभाती हुई नजर आएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें