देवा
- फोटो : इंस्टाग्राम
देवा...शाहिद कपूर ने तो हद कर दी!
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'देवा' में तो जैसे हद ही पार हो गई है। फिल्म के ज्यादातर पोस्टर और टीजर में शाहिद कपूर सिगरेट के धुएं के छल्ले बनाते दिख रहे हैं। उनके एक या दो नहीं, बल्कि मुंह में सिगरेट दबाए पोज की पूरी सीरीज है। मगर, हैरानी की बात है कि एक भी पोस्टर पर धूम्रपान के खतरे बताने वाली चेतावनी नजर नहीं आती है।
राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त फिल्म समीक्षक दीपक दुआ फिल्म 'देवा' में शाहिद कपूर के सिगरेट और शराब वाले दृश्यों पर कहते हैं, 'इस फिल्म में कैरेक्टर्स को खड़ा करने में लेखक कन्फ्यूजन का शिकार रहे हैं। फिल्म की हीरोइन को अपने हीरो देवा यानी ए.सी.पी. देव आंब्रे में एक मासूम बच्चा नजर आता है, जबकि देव गुंडा किस्म का है, वर्दी नहीं पहनता, हेलमेट नहीं लगाता, पड़ोसन के साथ रंगरेलियां मनाता है, ड्यूटी पर शराब पीता है और हर समय सिगरेट तो ऐसे पीता है जैसे किसी सिगरेट बनाने वाली कंपनी ने निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर को स्पान्सर किया हो कि जनाब, आप फिल्म बनाइए, चले या न चले, इस फिक्र को धुएं में उड़ाइए'।