फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Action Films: सामंथा से लेकर शरवरी तक, बॉलीवुड में इन अभिनेत्रियों के एक्शन का बजता है डंका

Mon, 03 Feb 2025 08:24 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्रियां अपने ग्लैमर के साथ ही अपनी अपने एक्शन के लिए भी चर्चित में रहती हैं। आइए आपको बताते हैं ऐसी ही एक्शन अभिनेत्रियों के बारे में।
विज्ञापन
1 of 7
एक्शन फिल्मों के लिए चर्चित अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड जगत अपनी अलग-अलग कहानियों और शानदार फिल्मों के कारण चर्चा में बना रहता है। फिल्मी जगह की अभिनेत्रियां भी अक्सर अपनी अलग तरह की फिल्मों के कारण चर्चा में रहती हैं। राज एंड डीके की सीरीज ‘रक्त ब्रम्हांड’ में सामंथा रुथ प्रभु एक बार फिर अपने एक्शन अवतार में नजर आएंगी। सामंथा इस सीरीज में आदित्य रॉय कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। आइए आपको बताते हैं ऐसी कुछ अभिनेत्रियों के बारे में जो अपनी एक्शन फिल्मों के कारण चर्चा में रहीं। 

विज्ञापन

2 of 7
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम @samantharuthprabhuoffl

सामंथा रुथ प्रभु
सामंथा रुथ प्रभु अपनी फिल्म रक्त ब्रम्हांड के कारण चर्चा में हैं। इससे पहले वे ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म सिटाडेल हनी बनी में अपने एक्शन अवतार में नजर आईं थीं। सामंथा इस सीरीज में वरुण धवन के साथ एक्शन सीक्वेंस करती नजर आईं थीं।


 
विज्ञापन

3 of 7
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra

प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड से हॉलीवुड में जाकर अपने करियर की अलग बुलंदी हासिल करने वाली प्रियंका चोपड़ा भी अपनी एक्शन फिल्मों के कारण चर्चा में रहती हैं। वे डॉन 2 (2011), अग्निपथ (2012) और कृष 3 (2013) में नजर आ चुकी हैं।

4 of 7
अल्फी में शरवरी के साथ होंगी आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@sharvari

शरवरी
शरवरी को फिल्म 'मुंज्या' में देखा गया था। वे अब अपनी फिल्म 'अल्फा' के कारण चर्चा में हैं। इस फिल्म में शरवरी का एक्शन अवतार नजर आ सकता है।

विज्ञापन

5 of 7
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt

आलिया भट्ट
फिल्म 'अल्फा' में शरवरी के साथ आलिया भट्ट भी नजर आने वाली हैं। आलिया इससे पहले 'जिगरा' में भी अपना एक्शन अवतार नजर आ चुकी हैं।

विज्ञापन

6 of 7
दिशा पटानी - फोटो : इंस्टाग्राम

दिशा पटानी
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी को भी उनके एक्शन अवतार के कारण जाना जाता है। वे इससे पहले बागी 2 (2018), मलंग (2020), कल्कि 2898 एडी (2024) फिल्मों में एक्शन सीन कर चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
करीना कपूर खान
करीना कपूर भी बॉलीवुड में कई एक्शन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म 'कुर्बान' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसमें करीना ने अवंतिका नाम की प्रोफेसर का रोल किया है। 'गब्बर इज बैक' भी करीना के करियर की अहम थ्रिलर फिल्मों में से एक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें