रेखा-अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म के लिए जब यश चोपड़ा अपनी दोनों एक्ट्रेस के तौर स्मिता पाटिल और परवीन बाबी को फाइनल करके अमिताभ बच्चन को ये बात बताने गए, तो अमिताभ ने पूछा कि क्या ये आपकी आइडियल कास्टिंग है? ऐसे में यश चोपड़ा ने मन की बात कह ही डाली। हालांकि उनको पता था कि इससे अमिताभ नाराज भी हो सकते हैं। चोपड़ा साहब हिम्मत करके बोले, 'मैं तो जया और रेखा को साइन करना चाहता था', तो अमिताभ ने एक लंबा पॉज लिया और बोले कि मुझे कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन उन लोगों को राजी आपको करना होगा।