फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व गर्लफ्रेंड ने 'स्लमडॉग मिलेनियर' के मधुर मित्तल पर लगाया था यौन शोषण का आरोप, अभिनेता ने तोड़ी चुप्पी

Fri, 05 Mar 2021 10:06 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अभिनेता मधुर मित्तल - फोटो : Instagram
फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर के अभिनेता मधुर मित्तल पर उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड ने मारपीट और यौन शोषण के आरोप में एफआईआर दर्ज कराया था। आरोप है कि अभिनेता ने अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड के घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की। अब इस पूरे मामले पर मधुर मित्तल ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि इन सब आरोपों का उनकी निजी जिंदगी पर बुरा असर पड़ा है।
विज्ञापन

2 of 5
अभिनेता मधुर मित्तल - फोटो : Instagram
मधुर मित्तल ने एक इंटरव्यू में कहा कि 'जो चीजें झूठी हैं वह आपको बहुत परेशान करती हैं। मेरे पास ऐसी कहानियों के कई व्हाट्स एप मैसेज आए हैं जिससे मेरी छवि को नुकसान हुआ है। कास्टिंग डायरेक्टर्स के ग्रुप में इसे हफ्तों तक भेजा जाता रहा है। वे मुझे काम देने से मना कर रहे हैं।‘
 
विज्ञापन

3 of 5
अभिनेता मधुर मित्तल - फोटो : इंस्टाग्राम
‘मैं सात साल की उम्र से अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य हूं और मीडिया में ये सभी रिपोर्ट मुझे और मेरे परिवार को इतना ज्यादा प्रभावित कर रही हैं कि आप सोच भी नहीं सकते हैं। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि मीडिया में इन एकतरफा रिपोर्ट के आधार पर मेरे बारे में कोई राय ना बनाएं। मुझे कानून पर भरोसा है और जल्दी ही सच्चाई सबके सामने आएगी।‘

4 of 5
मधुर मित्तल - फोटो : इंस्टाग्राम
क्या है पूरा मामला
यह घटना 13 फरवरी की बताई जा रही है। मधुर के खिलाफ खार पुलिस स्टेशन में मारपीट कर घायल करने और यौन दुर्व्यवहार के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। बताया गया है कि शिकायतकर्ता मधुर से साल 2020 में दिसंबर माह में मिली थीं। इसके कुछ ही दिनों बाद मधुर ने शराब के नशे में उनके साथ मारपीट और यौन शोषण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभिनेता मधुर मित्तल - फोटो : Instagram
पीड़िता के वकील ने क्या कहा
पीड़िता के वकील ने बताया कि उनकी क्लायंट ने घटना से दो दिन पहले 11 फरवरी को मधुर से सारे संपर्क खत्म कर दिए थे। मधुर बहुत गुस्से में था और बिना किसी बातचीत के उनके कमरे में घुस गया। इसके अलावा शिकायत में कहा गया है कि मधुर ने पीड़िता की गर्दन पकड़कर कई बार उन्हें थप्पड़ लगाए, बाल और कान खींचे और आंख के नीचे पंच कर दिया। शिकायत में इसे यौन हमला कहा गया है। वकील ने कहा कि पीड़िता के चेहरे, गर्दन, छाती, पसलियों, हाथों, पीठ, कान और आंखों में चोट आई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें