Sky Force Trailer Released: इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म स्काई फोर्स से अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया का मोशन पोस्टर पहले ही जारी किया जा चुका है। अब मैडॉक फिल्म्स ने फिल्म से वीर और अक्षय का लुक जारी करते हुए ट्रेलर रिलीज की जानकारी सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है।
विज्ञापन
1 of 5
स्काई फोर्स से अक्षय कुमार-वीर पहाड़िया का लुक हुआ वायरल
- फोटो : इंस्टाग्राम@maddockfilms
अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की आगामी फिल्म स्काई फोर्स से दोनों अभिनेताओं का जबर्दस्त लुक सामने आ चुका है। हेलिकॉप्टर से दोनों अभिनेताओं ने जबर्दस्त एंट्री से प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। साथ ही कुछ ही देर पहले सोशल मीडिया हैंडल पर मैडॉक फिल्म्स ने ट्रेलर की जानकारी शेयर की है कि आज कितने बजे स्काई फोर्स का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
2 of 5
पहली बार साथ नजर आएंगे वीर पहाड़िया और अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम@maddockfilms
मैडॉक फिल्म्स ने कुछ ही देर पहले फिल्म स्काई फोर्स से वीर पहाड़िया और अक्षय कुमार का लुक जारी किया है। दोनों स्टार्स ने हेलिकॉप्टर से एंट्री ली, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
देशभक्ति फिल्म है स्काई फोर्स
- फोटो : इंस्टाग्राम@maddockfilms
फिल्म में भारत के पहले और सबसे घातक हवाई हमले की कहानी को दिखाया गया है
- फोटो : इंस्टाग्राम@maddockfilms
निर्देशक संदीप केवलानी और अभिषेक अनिल कपूर द्वारा अपनी पहली निर्देशित देशभक्ति फिल्म स्काई फोर्स को लेकर प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं। फिल्म 24 जनवरी,2025 को रिलीज होने वाली हैं। यह फिल्म भारत के पहले और सबसे घातक हवाई हमले की कहानी है। इसमें साल 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस पर हुए जवाबी हमले को दिखाया गया है। Daaku Maharaaj Trailer: 'डाकू महाराज' का ट्रेलर हुआ रिलीज, नंदमुरी-बॉबी देओल का दिखा जबर्दस्त एक्शन