'स्काई फोर्स'
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
खिलाड़ी की पिछली पांच फिल्मों का ओपनिंग डे कलेक्शन
अगर अक्षय कुमार के करियर की पिछली पांच फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन की बात करें तो खेल खेल में और सरफिरा ने क्रमश: 5.23 और 2.50 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, बीते वर्ष ही आई एक्शन फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' ने 16.07 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। हालांकि, यह एक मेगा बजट फिल्म थी और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। मिशन रानीगंज ने सिर्फ 2.80 करोड़ रुपये कमाए। सिर्फ 'ओएमजी 2' जरूर बेहतर प्रदर्शन कर पाने में कामयाब रही थी। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 10.26 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। यह फिल्म अक्षय की आखिरी सुपरहिट फिल्म है, जो 2023 में आई।