स्काई फोर्स
- फोटो : इंस्टाग्राम@maddockfilms
दो दिन में फिल्म ने दिए शुभ संकेत
'स्काई फोर्स' के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 15.3 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। फिल्म का बजट 100 करोड़ के आस-पास है। पहले दिन फिल्म की कमाई 10 फीसदी से ज्यादा रही। यह 'स्काई फोर्स' के लिए एक शुभ संकेत रहा। दूसरे दिन इस फिल्म के कलेक्शन में 71.9 फीसदी का उछाल देखने को मिला। फिल्म ने दूसरे दिन 26.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया।