फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: 'हम अकबर-औरंगजेब के बारे में पढ़ते हैं लेकिन...', अक्षय कुमार ने उठाए इतिहास की किताबों पर सवाल

Thu, 23 Jan 2025 09:14 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने इतिहास की किताबों पर सवाल उठाते हुए कहा कि हम अकबर और औरंगजेब के बारे में तो पढ़ते हैं, लेकिन भारतीय सैनिकों की वीरता की कहानियां कहीं नजर नहीं आतीं। 
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इतिहास की किताबों में 'सुधार' की जरूरत पर जोर दिया। वह अपनी नई फिल्म स्काई फोर्स के प्रमोशन के दौरान इस मुद्दे पर बात कर रहे थे। अक्षय ने कहा कि इतिहास की किताबों में भारतीय सैनिकों की वीरता की कहानियों को भी शामिल किया जाना चाहिए, क्योंकि अक्सर हमें अकबर और औरंगजेब जैसी शख्सियतों के बारे में पढ़ने को मिलता है, लेकिन हमारे असली नायक, जिनकी बहादुरी ने देश को बचाया है, उनकी कहानियां नदारद रहती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
जानबूझकर चुनता हूं ऐसी कहानियां
न्यूज 18 को दिए एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय ने कहा, "हमारी किताबों में बहुत सारी चीजें नहीं हैं। मैं जानबूझकर उन किरदारों को चुनता हूं जो हमारी किताबों का हिस्सा नहीं हैं। मैं यही करना चाहता हूं। ये सभी अनजाने नायक हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि लोग इन नायकों के बारे में इसलिए नहीं जानते, क्योंकि कोई भी इनकी कहानी को गहराई से नहीं खोजता। अक्षय ने कहा, "मैं इस प्रकार के किरदारों को चुनता हूं, क्योंकि ये कहानियां बहुत महत्वपूर्ण हैं।"
विज्ञापन

3 of 5
महादेव के किरदार में नजर आएंगे अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
इतिहास की किताबों में सुधार की जरूरत
अक्षय ने आगे कहा, "इतिहास की किताबों में कई चीजें सुधारने की जरूरत है। हमें अकबर और औरंगजेब के बारे में तो पढ़ने को मिलता है, लेकिन हमारे खुद के नायकों के बारे में नहीं। इनका नाम भी किताबों में होना चाहिए।" अभिनेता ने उन बहादुर सैनिकों का भी उल्लेख किया, जिन्हें परम वीर चक्र जैसे सम्मान मिले हैं। उन्होंने कहा कि उनकी साहसिक कहानियों को भी महत्व देना चाहिए। अक्षय ने कहा "हमारे पास सेना से जुड़ी बहुत सारी कहानियां हैं, जिनमें से कई सैनिकों को परम वीर चक्र मिला है। मुझे लगता है कि इतिहास को ठीक करने की जरूरत है। साथ ही, ऐसे ही नायकों की कहानियां नई पीढ़ी को बताई जानी चाहिए।"

4 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
केओ आहूजा के किरदार में दिखेंगे अक्षय
फिल्म स्काई फोर्स  में अक्षय कुमार विंग कमांडर केओ आहूजा का किरदार निभा रहे हैं, जो भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर ओम प्रकाश तनेजा पर आधारित है। 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान ओम प्रकाश तनेजा ने दुश्मन के विमान और रनवे को नष्ट करके वीरता का परिचय दिया था, जिसके लिए उन्हें वीर चक्र से सम्मानित किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्काई फोर्स रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ये सितारे भी फिल्म में हैं मौजूद
फिल्म में अक्षय के साथ वीर पहाडिया, निम्रत कौर और सारा अली खान भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी ने किया है। यह फिल्म 24 जनवरी को रिलीज होने जा रही है।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें