भारत में काफी लंबे समय तक मुस्लिम शासकों ने राज किया था। इनके दौर की कहानियों को लेकर बॉलीवुड में कई फिल्में भी बनी हैं। इस खबर में जानिए उन अभिनेताओं के बारे में, जिन्होंने पर्दे पर शासकों के किरदार निभाए...
विज्ञापन
1 of 7
अभिनेताओं ने निभाए विदेशी आक्रमणकारियों के किरदार
- फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड में हर कलाकार को अपने नाम के साथ ही अपने किरदार से भी पहचान मिलती है। हाल ही में रिलीज हुए विक्की कौशल स्टारर फिल्म 'छावा' के ट्रेलर में अक्षय खन्ना भी कुछ ऐसे ही अनोखे किरदार में नजर आ रहे हैं।
इस फिल्म में अक्षय मुगल शासक औरंगजेब का किरदार में नजर आएंगे। फिल्म से सामने आए उनके फर्स्ट लुक को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। अक्षय के अलावा भी कई बॉलीवुड सितारे हैं जिन्होंने परदे पर ऐसे ही अलग-अलग दौर के शासकों के किरदार निभाया। जानिए...
विज्ञापन
2 of 7
मुगल-ए-आजम में दुर्गा खोटे
- फोटो : यूट्यूब
पृथ्वीराज कपूर
साल 1960 में रिलीज हुई फिल्म 'मुगल ए आजम' में पृथ्वीराज कपूर ने अकबर का किरदार निभाया था। फिल्म में सलीम और अनारकली की प्रेम कहानी को दिखाया गया है। फिल्म में पृथ्वीराज कपूर के अभिनय को लेकर फैंस के बीच आज भी चर्चा होती है।
विज्ञापन
3 of 7
फिल्म 'मुगल-ए-आजम'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
दिलीप कुमार
फिल्म 'मुगल ए आजम' में ही दिलीप कुमार ने अकबर के बेटे शहजादे सलीम की भूमिका निभाई। फिल्म को डायरेक्टर के. आसिफ ने निर्देशित किया था। यह अपने जमाने की सबसे महंगी फिल्म थी। इसका बजट करीब डेढ़ करोड़ रुपये था।
4 of 7
ऋतिक रोशन
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक रोशन
साल 2008 में आई फिल्म 'जोधा अकबर' में ऋतिक रोशन ने शहंशाह अकबर की भूमिका निभाई। फिल्म में उनके साथ ऐश्वर्या राय ने जोधा बाई का किरदार निभाया था। फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया। फिल्म में जोधा-अकबर की प्रेम कहानी को दिखाया गया है।
विज्ञापन
5 of 7
पद्मावत
- फोटो : इंस्टाग्राम @deepikapadukone
रणवीर सिंह
फिल्म 'पद्मावत' में रणवीर सिंह ने खिलजी वंश के अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया था। इस फिल्म में रणवीर ने करियर में पहली बार नेगेटिव रोल प्ले किया था। रणवीर के अलावा इसमें शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण ने भी दमदार किरदार निभाए थे।
विज्ञापन
6 of 7
फिल्म 'पानीपत' में अर्जुन कपूर, संजय दत्त और कृति सेनन
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
संजय दत्त
साल 2019 में आई फिल्म 'पानीपत' में संजय दत्त ने अहमद शाह अब्दाली की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में अर्जुन कपूर ने सदाशिव राव भाऊ और कृति सेनन ने पार्वती बाई की भूमिका निभाई थी। फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया था।
अक्षय खन्ना
फिल्म 'छावा' में अक्षय खन्ना ने शहंशाह औरंगजेब का किरदार निभाया है। उनके किरदार का पहला लुक सामने आ गया है। फैंस उनके इस लुक को बहुत पसंद कर रहे हैं।