बॉलीवुड के दबंग खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में सलमान ने इस बार इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उनकी एक स्पेशल फैन उनका स्कैच बनाती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
2 of 6
Salman Khan
- फोटो : instagram
दरअसल सलमान खान की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। उनके फैंस भी उनसे बेहद प्यार करते हैं और अलग अलग तरीके से उनको अपना प्यार जाहिर करते रहते हैं। वहीं सलमान भी अपने फैंस को रिस्पेक्ट और प्यार देने में पीछे नहीं हटते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे में सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उनकी एक दिव्यांग फैन उनका स्कैच बना रही हैं। इस फैन की खास बात यह है कि वो अपने हाथ नहीं बल्कि पैर से पेंटिंग बना रही हैं।
4 of 6
salman khan
- फोटो : instagram
सलमान ने वीडियो को 16 जुलाई को देर रात पोस्ट किया और कैप्शन लिखा- 'भगवान भला करे.. प्रार्थना और बहुत सारा प्यार!!!'। स्कैच के पास में ही एक फोन रखा है जिससे फोटो देखकर दिव्यांग फैन उनकी पेंटिंग बना रही है।
विज्ञापन
5 of 6
Salman Khan
- फोटो : twitter
गौरतलब है कि फिल्म भारत की सक्सेस के बाद से ही सलमान खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं। वो अपने फैंस के लिए करीबन हर दिन फोटोज और वीडियोज पोस्ट कर रहे हैं।
करियर की बात करें तो सलमान खान की दबंग 3 का शूट जारी है। इसके साथ ही संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म इंशाअल्लाह भी कतार में है। बता दें कि इस फिल्म में सलमान के साथ आलिय भट्ट नजर आएंगी।