फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siya BO Prediction: गैंगरेप जैसी घटना को पर्दे पर उकेरने का प्रयास है 'सिया', पहले दिन करेगी इतनी कमाई

Wed, 14 Sep 2022 04:34 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सिया - फोटो : सोशल मीडिया
हमारे देश में लगभग रोज कहीं न कहीं रेप की घटनाएं होती हैं। कई बार लोगों को इनके बारे में पता चल जाता है तो कई बार इस तरह के अपराध को उजागर नहीं किया जाता है। लेकिन रेप के कुछ केस ऐसे होते हैं जिनमें दरिंदगी की हद पार हो जाती है। ऐसी ही कहानी दिखाती है विनीज कुमार सिंह की फिल्म 'सिया'। दृश्यम फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्देशक मनीष मुंद्रा हैं। विनीत कुमार सिंह के साथ इस फिल्म में पूजा पांडे लीड रोल में हैं।



 
विज्ञापन

2 of 4
सिया - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ दिनों पहले रिलीज हुए फिल्म सिया के ट्रेलर ने रोंगटे खड़े कर दिए थे। लड़कियों के खिलाफ हो रहे गैंगरेप जैसे अपराधों पर फोकस करती इस फिल्म की कहानी उस स्ट्रगल को पर्दे पर बखूबी दर्शाती है, जिसका सामना उस परिवार या फिर उस व्यक्ति को करना पड़ता है। जिसके साथ ज्यादती हुई, वो इंसाफ की आस में है, लेकिन पूरा सिस्टम उसके खिलाफ है। 'सिया' में विनीत कुमार वकील की भूमिका निभा रहे है, जो रेप पीड़ित लड़की को न्याय दिलाता है।
विज्ञापन

3 of 4
सिया - फोटो : सोशल मीडिया
सिया के निर्देशक मनीष मुंद्रा हैं। वही मनीष मुंद्रा जो मसान, न्यूटन, रामप्रसाद की तेरहवीं, आंखों देखी जैसी हमारे-आपके बीच की कहानियों लेकर पहले भी सभी के बीच आ चुके हैं। सिया के बजट की बात करें तो इसका बजट 20-30 करोड़ रुपये के करीब है। ऐसे में ओपनिंग डे पर अगर फिल्म दो से तीन करोड़ रुपये का कारोबार करती है तो माना जाएगा कि सिया सिनेमाघरों में टिकी रह सकती है।
विज्ञापन

4 of 4
सिया - फोटो : सोशल मीडिया
पहले दिन फिल्म कितनी कमाई करेगी ये बात तो रिलीज होने के बाद ही पता चलेगी, लेकिन गैंगरेप जैसे गंभीर मुद्दे पर बनी फिल्म देखने के बाद शायद उन आवाजों को जरूर मुंह मिलेगा, जिनको समय समय पर प्रताड़ित किया गया और वो चुप रहे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें