D23
- फोटो : अमर उजाला, अनाहाइम, कैलिफोर्निया
इस बार मौका रहा डी23 एक्सपो 2022 का जिसमें, एक सत्र डिज्नी की उस मनोरंजन सामग्री पर रखा गया जिसे ये कंपनी दुनिया के तमाम देशों की स्थानीय भाषाओं में बना रही है या बनाने जा रही है। ओटीटी के आने के बाद से स्थानीय भाषाओं की मनोरंजन सामग्री की लोकप्रियता अप्रत्याशित रूप स बढ़ी है। डिज्नी ने भी अगले दो साल में चीन, जापान, कोरिया, स्पेन, भारत आदि देशों की स्थानीय भाषाओं में बहुत बड़े बजट वाली मनोरंजन सामग्री बनाने का फैसला किया है। इस ग्लोबल कांफ्रेंस में जब डिज्नी के भारतीय अधिकारी स्थानीय सामग्री बनाने की जानकारी दे रहे थे, तो इस पर चर्चा के लिए ‘अमर उजाला’ को भी आमंत्रित किया गया।