फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर-दीपिका की शादी में ये 6 बातें होगी विराट-अनुष्का से कॉमन, नाम भी होगा अलग

Thu, 13 Sep 2018 12:44 PM IST
कशिश मिश्रा, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
virat and ranveer

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को लेकर काफी चर्चाएं हैं, ठीक ऐसी ही सुर्खियां एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली की शादी ने बटोरी थीं। अब खबर ये भी आ रही है कि अपनी शादी को लेकर कई मामलों में दीपिका-रणवीर विरुष्का को कॉपी कर रहे हैं। शादी से पहले वो ऐसा काम भी करेंगे जो विराट-अनुष्का ने किया था। आईए जानते हैं वो 6 बातें, जो दीपिका-रणवीर की शादी में विरुष्का से कॉमन होंगी।
 
विज्ञापन

2 of 6
ranveer and deepika
वेडिंग डेस्टिनेशन: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी से पहले भी वेडिंग डेस्टिनेशन को लेकर काफी तरह की अटकलें फैलीं। आखिरकार इटली में उन्होंने शादी रचाई। ठीक ऐसे ही दीपिका-रणवीर की शादी को लेकर जो बात सामने आ रही है, उसके मुताबिक उनकी शादी इटली में ही होगी, क्योंकि  शादी के लिए ये दोनों की फेवरेट डेस्टिनेशन प्लेस है।

 
विज्ञापन

3 of 6
Deepika and Ranveer
मोबाइल बैन: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी में आने वाले गेस्ट के लिए मोबाइल की एंट्री बैन की गई थी, ताकि शादी की तस्वीरें कोई वायरल न कर सके। हालांकि तभी भी डेस्टिनेशन से शादी की तस्वीरें बाहर आते ही वायरल हो गई थीं। अब ठीक वैसा ही दीपिका-रणवीर की शादी में भी होने वाला है। इनकी शादी में भी मोबाइल की एंट्री बैन की गई है, ताकि फोटो वायरल न हो सकें।

 

4 of 6
ranveer singh and deepika padukone
दो-दो रिसेप्शन: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी के बाद हर किसी को उनके रिसेप्शन का इंतजार था। मुंबई और दिल्ली दोनों जगह पर रिसेप्शन हुआ। अब ऐसे ही दीपिका रणवीर की शादी के बाद भी भारत में दो रिसेप्शन दिए जाएंगे। एक मुंबई में होगा, दूसरा दीपिका के होमटाउन बेंगलुरु में किया जाएगा । शादी की रस्मों की शरुआत नंदी पूजा से होगी जिसे दीपिका की मां करवाएंगी ।


 
विज्ञापन

5 of 6
ranveer and deepika
नया नाम: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी से खुश होकर दर्शकों ने एक नया नाम दिया था ‘विरूष्का”। अब दीपिका और रणवीर की शादी की अटकलों पर सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें अभी से बधाई देने लगे हैं। उन्हें भी नया नाम ‘दीपवीर’दे दिया गया है। इसी नाम से सोशल मीडिया पर दोनों को बधाईयां मिल रही हैं।

'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Deepika and Ranveer
मान्यवर' का एड: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों इटली में शादी करने से पहले जल्द साथ 'मान्यवर' का एड शूट भी करेंगे। इस खास मौके को एड वर्ल्ड भी भुनाना चाहता है। ये एड शूट उसी ब्रांड का है जिसे साथ में अनुष्का-विराट ने शादी से पहले किया था। इस एड में अनुष्का और विराट शादी की 7 कसमें खाते हुए नजर आते हैं।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें