गणेश चतुर्थी का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर साल इस त्योहार को बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी जोश के साथ मनाते हैं। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ। हिंदी सिनेमाजगत की एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने हमेशा की तरह इस साल भी गणपति का स्वागत जोर शोर से किया। शिल्पा पति राज कुंद्रा के साथ विघ्नहर्ता को मुंबई स्थित घर में लेकर आईं और नाचते हुए उनका भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
2 of 5
Ganesh Chaturthi 2018
शिल्पा शेट्टी ने इस बार गणेश मूर्ति मुंबई के चिंचपोकली से ली। शिल्पा शेट्टी की गणपति को चिंचपोकली से मूर्ति ले जाते हुए तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वह बेहद खुश नजर आ रही हैं। तस्वीरों में उनके साथ उनके पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा नजर आ रहे हैं जो हर कदम पर अपनी पत्नी शिल्पा का साथ दे रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
shilpa and raj kundra
शिल्पा ने गणपति मूर्ति गुरुवार को खरीदी थी और देर रात घर पर लाकर मंगलमूर्ति का स्वागत किया। यह त्योहार हर साल बड़े ही धूमधाम से शिल्पा मनाती है और इस बार भी उनमें वही जोश दिखा। इस मौके पर शिल्पा शेट्टी ने जमकर डांस किया और बप्पा के घर आने पर अपनी खुशी जाहिर की।
4 of 5
ganesh chaturthi
इस खास मौके पर शिल्पा शेट्टी ने गुलाबी रंग का सूट पहना हुआ था तो वहीं राज कुंद्रा सफेद रंग का कुर्ता के साथ डेनिम जींस पहने हुए थे। घर में प्रवेश कराने से पहले शिल्पा ने मंगलमूर्ति की पूजा अर्चना की और उसके बाद उनका घर में प्रवेश कराया। शिल्पा और राज कुंद्रा ने गणपति के आने पर जयकारे भी लगाए।
आपको बता दें, गणेशोत्सव 13 सितंबर से शुरू हो गया है। इस दौरान लोग अपने घर पर गणेश जी की प्रतिमा लाते हैं और डेढ़ दिन, ढाई दिन, 3 दिन या फिर 5 दिन अपनी श्रद्धानुसार घर में रखते हैं। इसके बाद धूमधाम से उनकी विदाई करते हुई यही कामना करते हैं कि अगले बरस जल्दी आना।