फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भाशय को निकलवा चुकी हैं अनुष्का शंकर, पोस्ट में लिखा-'पेट में थे 13 ट्यूमर, डर था मर जाऊंगी'

Mon, 02 Sep 2019 01:09 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Anoushka Shankar
भारतीय सितारवादक अनुष्का शंकर ने शुक्रवार को पोस्ट लिखकर अपने फैंस को बताया कि उनके पास गर्भाशय नहीं रहा है क्योंकि पिछले महीने उनका हिस्ट्रेक्टमी (गर्भाशय को बाहर निकालना) का ऑपरेशन हुआ। हालांकि अनुष्का अब ठीक हैं और अपने घर पर हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Anoushka Shankar - फोटो : social media
अनुष्का ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट लिखा है। उन्होंने कहा- 'पिछले महीने मैंने डबल सर्जरी कराई। अब मेरे पास यूट्रस नहीं है। मेरे पेट और यूट्रस में करीब 13 ट्यूमर थे। मेरा पेट 6 महीने की प्रेग्नेंट महिला जैसे दिखने लगा था। इनमें से एक ट्यूमर मेरी मांसपेशियों तक पहुंच गया था। ऐसी स्थिति में डॉक्टर्स ने ऑपरेशन करने के लिए कहा तो मैं अंदर तक सहम गई थी।
विज्ञापन

3 of 5
anoushka shankar - फोटो : social media
अनुष्का ने आगे लिखा- 'यह मेरी औरत की पहचान खोने जैसा था। भविष्य में कोई संतान पैदा ना कर पाने का भय था। मैं डिप्रेशन में चली गई थी। जब मैंने इस बारे में अपने दोस्तों और परिवार से बात की तो मैं यह जानकर चौंक गईं कि कितनी महिलाएं इस हिस्टेरेक्टॉमी करवा चुके हैं।'

4 of 5
anoushka shankar - फोटो : social media
अनुष्का, अब इस बात को छिपाना नहीं चाहती हैं। उन्होंने बताया जब मैं जब 11 साल की थी, तभी मुझे पीरियड्स आने शुरू हो गए थे। मुझे हर 20-25 दिन में बेतहाशा दर्द होता था और मैं खून से लथपथ हो जाती थी। फिर डॉक्टर मुझे दवाइयां देते थे, लेकिन ऐसा हर महीने होता था। मैं जब 26 साल की थी, तभी मुझे फाइब्रॉइड गर्भाशय की समस्या हुई। डॉक्टर्स ने मुझे उस समस्या से बाहर निकाला और मुझे दो संतान पैदा करने का मौका दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
anoushka shankar - फोटो : social media
अनुष्का प्रसिद्ध सितार वादक पंडित रवि शंकर की बेटी हैं। अनुष्का शंकर ने सितंबर 2010 में ब्रिटिश डायरेक्टर जो राइट से शादी की और फरवरी 2011 में एक बेटे के जन्म दिया। अनुष्का शंकर ने खुलासा किया था कि जब वो छोटी थीं तो उनके साथ सालों तक यौन उत्पीड़न हुआ था। अनुष्का ने बताया था, 'जब मैं बच्ची थी तो एक आदमी के हाथों सालों तक यौन और भावनात्मक उत्पीड़न का शिकार रही जिस पर मेरे माता-पिता आंख मूंद कर भरोसा करते थे। ज्यादातर महिलाओं की तरह मैंने भी कई तरह से मौखिक उत्पीड़न, छूने की कोशिशों और अन्य चीजों का सामना किया और मैं इनसे निपटना नहीं जानती थीं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें