फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sita Ramam Hindi Collection Day 2: 'सीता रामम' हिंदी की कमाई में हल्का उछाल, दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन

Sun, 04 Sep 2022 02:35 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सीता रामम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
टीवी से बॉलीवुड और अब साउथ सिनेमा में भी अपने पैर जमा चुकीं अभिनेत्री मृणाल ठाकुर की फिल्म 'सीता रामम' साउथ दक्षिण भारतीय दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद अब हिंदी में भी रिलीज हो चुकी है। तमिल, तेलुगू और मलयालम में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है, जिसको देखते हुए मेकर्स ने इसे हिंदी में भी रिलीज करने का फैसला किया। राघवपुडी द्वारा निर्देशित 'सीता रामम' 2 सितंबर को हिंदी पट्टी दर्शकों के लिए रिलीज की गई है। फिलहाल अब इसके दूसरे दिन के शुरूआती आंकड़े भी सामने आ चुके हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
सीता रामम - फोटो : insta
फिल्म 'सीता रामम' में मृणाल ठाकुर के अपोजिट अभिनेता दुलकर सलमान हैं, जबकि अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने फिल्म में अहम किरदार निभाया है। बात करें बजट की तो सीता रामम को बनाने में 30 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। 5 अगस्त को इसे तमिल, तेलुगू और मलयालम में रिलीज किया गया था और यह फिल्म यह बॉक्स ऑफिस पर अपना बजट पहले ही निकालने में सफल रही है। फिलहाल हिंदी में रिलीज से अब इसके कलेक्शन में और भी इजाफा होगा।
विज्ञापन

3 of 4
सीता रामम - फोटो : insta
फिल्म सीता रामम ने हिंदी में धीमी शुरुआत की है। अब दूसरे दिन के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ चुके हैं, जिसके मुताबिक फिल्म की कमाई में हल्का उछाल देखने को मिला है। जहां रिलीज के पहले दिन हिंदी में 'सीता रामम' ने करीब 70 लाख रुपये कमाए हैं, तो वहीं दूसरे दिन बढ़त बनाते हुए फिल्म 83 लाख रुपये कमाने में सफल हो गई है। उम्मीद की जा रही है कि रविवार को इसे वीकएंड का फायदा मिलेगा और ये फिल्म तकरीबन 1 करोड़ तक कमाई कर लेगी।
विज्ञापन

4 of 4
सीता रामम - फोटो : insta
'सीता रामम' से मृणाल ठाकुर ने तेलुगू सिनेमा में अपना डेब्यू किया था। फिल्म की कहानी 1964 में स्थापित 'सीता रामम' यानी मृणाल ठाकुर और दुलकर सलमान की प्रेम कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म में सलमान एक सैनिक के किरदार में हैं, तो मृणाल उनकी प्रेमिका हैं। वहीं, रश्मिका ने आफरीन नाम की लड़की का किरदार निभाया है। नफरतों के दौर में  'सीता रामम' एक खूबसूरत प्रेम कहानी गढ़ी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें