मनोज बाजपेयी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता ने अपने पिता को डॉक्टर बनने की इच्छा को भी याद किया। उन्होंने साझा किया कि उन्हें डर था कि अगर वह प्रवेश परीक्षा में सही उत्तर देंगे, तो वे डॉक्टर बन जाएंगे। “इसलिए, जिन सवालों के जवाब मुझे पता थे, उनके लिए मैं अपना चेहरा छिपा लेता था और कुछ भी निशान लगा लेता था। मैंने ऐसा इसलिए किया ताकि मैं सही जवाब न दे सकूं, वरना मैं अभिनेता बनने से रह जाऊंगा।