सिर्फ एक बंदा काफी है
- फोटो : सोशल मीडिया
मनोज बाजपेयी ने आगे कहा कि शुरुआत में तो सिर्फ मैं इस बात के लिए शारिक, जी स्टूडियो, विनोद भानुशाली और पूरी टीम के साथ लड़ रहा था, लेकिन अब हम सभी इस बात पर बहस कर रहे हैं कि यह फिल्म थिएटर्स में रिलीज होनी चाहिए। अब दर्शकों की भारी मांग पर जी स्टूडियो और विनोद एक-साथ इस बात पर विचार कर रहे हैं कि इसे सिनेमाघरों में कैसे रिलीज किया जाए।