मनोज बाजपेयी
- फोटो : सोशल मीडिया
मनोज बाजपेयी की फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम हो रही है। इस फिल्म में मनोज, वकील पीसी सोलंकी का किरदार निभा रहे हैं, जो एक बलात्कार पीड़ित लड़की का केस लड़ता है। वहीं, इस फिल्म को लेकर विवाद है कि यह स्वयंभू संत आसाराम बापू की कहानी है, क्योंकि उनके खिलाफ केस लड़ने वाले वकील का नाम भी पीसी सोलंकी ही था। मूवी रिलीज के बाद इसे फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है।