बॉलीवुड हो या साउथ इंडस्ट्री हो, जब भी कोई फिल्म हिट होती है तो हीरो के साथ साथ दर्शक विलेन की भी सराहना करते हैं। किसी भी फिल्म को सफल बनाने में जितना हीरो का हाथ होता है, उतना जी विलेन भी अपना योगदान देता है। बॉलीवुड में तो एक से बढ़कर एक विलेन देखने को मिले हैं। दिग्गज अभिनेता अमरीश पुरी से लेकर दिलीप ताहिल तक ऐसे कई विलेन हमें पर्दे पर देखने को मिले, जिन्होंने अपने शानदार अभिनय से लोगों का दिल जीता। आज के इस लेख हम आपको बॉलीवुड के लोकप्रिय विलेन के बच्चों के बारे में की उनका करियर ग्राफ कैसा है।