अक्षय खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय खन्ना
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय खन्ना ने भी सिंगल रहने का फैसला किया है। एक बातचीत में उन्होंने कहा था कि वह कभी शादी नहीं करेंगे और हमेशा अविवाहित ही रहेंगे। रिश्तों के बारे में बात करते हुए उन्होंने यह भी कहा था कि वह किसी को डेट कर सकते हैं, लेकिन हमेशा साथ नहीं रह सकते। अक्षय ने कहा था, 'मैं शादीशुदा जिंदगी को मिस नहीं करता हूं। मुझे किसी की कंपनी में होना अच्छा लगता है, लेकिन उसमें एक कट-ऑफ पॉइंट भी होना चाहिए। मैं एक सुंदर, प्यारे और केयरिंग रिलेशनशिप में हो सकता हूं, लेकिन वह पूरे 24 घंटे और 30 दिनों वाली बात न हो। दिन के आखिर में मुझे मेरा समय चाहिए और मैं अकेले ही इसे बिताना चाहता हूं। यह चीज मैं कभी नहीं छोड़ूंगा और इसी तरह जिंदगी जीना चाहता हूं। कमिटमेंट को लेकर मुझे कोई डर है, ऐसा नहीं है। मुझे हैरानी होती है कि बिना किसी स्पेस के लोग कैसे जिंदगी जीते हैं। अगर मैं ऐसा करूंगा तो मुझे घुटन होगी। '