फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Iulia Vantur: बॉयफ्रेंड संग मुंबई आई थीं यूलिया वंतूर, ब्रेकअप के बाद इस सुपरस्टार ने संवारा था करियर

Sun, 24 Jul 2022 02:38 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
यूलिया वंतूर - फोटो : सोशल मीडिया
एक मॉडल, टीवी प्रजेंटर, प्रोफेशनल सिंगर और अभिनेत्री यूलिया वंतूर आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। ये अभिनेत्री बीते कुछ साल से बॉलीवुड में काम कर रही हैं, लेकिन इनका करियर कुछ खास नहीं रहा है। यूलिया ने हमेशा बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान के साथ ही सुर्खियां बटोरी हैं। यूलिया का नाम लेते ही सलमान का नाम अपने आप आ जाता है। ये भी कहा जाता है कि यूलिया की सफलता के पीछे सलमान खान का  हाथ है। वहीं इन दोनों के अफेयर की खबरों ने भी खूब तूल पकड़ा है। तो चलिए जानते हैं यूलिया की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें-

 
विज्ञापन

2 of 4
यूलिया वंतूर और सलमान खान
24 जुलाई 1980 को रोमानिया में जन्मी यूलिया ने महज 15 साल की उम्र से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी। अभिनेत्री देश-विदेश में अपने शोज करती रहती हैं। सलमान खान और यूलिया की पहली मुलाकात साल 2010 में डबलिन में हुई थी। उस वक्त सलमान वहां फिल्म 'बॉडीगार्ड' की शूटिंग कर रहे थे। कहा जाता है कि सलमान खान से मुलाकात के बाद ही यूलिया भारत आई थीं। यूलिया अपने बॉयफ्रेंड मारियस के साथ भारत आई थीं, लेकिन दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद सलमान खान ने उनकी बहुत मदद की तब यूलिया का करियर आगे बढ़ पाया था।
विज्ञापन

3 of 4
सलमान खान और यूलिया वंतूर - फोटो : Social Media
सलमान और यूलिया की दोस्ती की करीब 12 साल हो चुके हैं। दोनों को किसी भी पार्टी, इवेंट या फिल्म प्रमोशन के दौरान साथ देखा जाता है। कहा जाता था कि सलमान और यूलिया रिलेशनशिप में हैं , लेकिन दबंग खान ने कभी भी इन बातों पर मुहर नहीं लगाई। लिया वंतूर ने सलमान खान की फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ के फेमस गाने ‘सीटीमार’ में अपनी आवाज दी है। इस गाने के लिए उन्होंने लिरिक्स–ट्यून सीखे, कई प्रैक्टिस सेशन भी किए थे।
विज्ञापन

4 of 4
सलमान खान, यूलिया वंतूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सोशल मीडिया पर यूलिया के सात लाख से अधिक फॉलेवर्स हैं। यूलिया खूबसूरती के मामले में भी बेहतरीन से बेहतरीन अभिनेत्रियों को मात देती हैं। यूलिया के फोटोज और वीडियोज उनके फैन्स को पसंद आते हैं, और वो एक्ट्रेस पर प्यार लुटाते रहते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें