फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singham Again Collection Day 21: लगातार टूट रही सिंघम अगेन की उम्मीदें, तीसरे गुरुवार को महज इतना रहा कलेक्शन

Thu, 21 Nov 2024 09:05 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सिंघम अगेन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी उम्मीदों के बावजूद अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। बड़े बजट (350 करोड़ रुपये) के बावजूद, फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट आ रही है। 
विज्ञापन
1 of 6
सिंघम अगेन - फोटो : साभार-@sacnilk
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस पर सफलता की उम्मीदों को पूरा करने में नाकाम रही है। इस फिल्म का बजट लगभग 350 करोड़ रुपये था, जो किसी भी फिल्म के लिए बहुत बड़ा निवेश माना जाता है। हालांकि, बड़े नामों के बावजूद फिल्म की कमाई में निरंतर गिरावट नजर आई है। यह फिल्म अब तक यह अपनी लागत भी पूरी नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

2 of 6
'सिंघम अगेन' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दो हफ्ते में ही निकला सिंघम अगेन का दम
सिंघम अगेन ने पहले हफ्ते में 173 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जो कि बड़े बजट को देखते हुए किसी भी तरह से संतोषजनक नहीं का जा सकता।  थी। दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई में और भी भारी गिरावट नजर आई और इसने केवल 47.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। यह गिरावट बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों की लगातार हो रही कमी को दर्शाती है।
विज्ञापन

3 of 6
'सिंघम अगेन' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तीसरे हफ्ते में भी कमाई में गिरावट जारी
तीसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई और भी गिर गई है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने 21वें दिन सिर्फ 92 लाख रुपये का कारोबार किया है। फिल्म का कुल कलेक्शन अब 236.07 करोड़ रुपये हो गया है। कमाई के इन आंकड़ों से यह साफ हो गया कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब तक अपने दर्शकों को आकर्षित करने में असफल रही है।

4 of 6
सिंघम अगेन - फोटो : यूट्यूब
क्यों सिनेमाघरों तक नहीं पहुंच रहे दर्शक?
सिंघम अगेन में अजय देवगन, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार जैसे बड़े बॉलीवुड सितारे हैं। इसके बावजूद, फिल्म को दर्शकों से वह प्यार नहीं मिल पाया, जिसकी उम्मीद थी। यह दर्शाता है कि फिल्म की कहानी से दर्शक जुड़ाव महसूस करने में नाकाम रहे हैं। यही वजह है कि यह फिल्म दर्शकों को थिएटर तक खींचने में विफल रही।
विज्ञापन

5 of 6
सिंघम अगेन - फोटो : सोशल मीडिया
क्या फ्लॉप साबित होगी सिंघम अगेन?
फिल्म की कमाई को देखते हुए अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित होगी? फिल्म के कलेक्शन में लगातार गिरावट और इसके धीमे प्रदर्शन से इस बात की आशंका काफी ज्यादा बढ़ती नजर आ रही है। 
Kanguva Collection Day 8: बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को तरसी कंगुवा, जानें आठवें दिन का कलेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सिंघम अगेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिंघम अगेन की अब तक की कमाई
फिल्म   सिंघम अगेन
पहले हफ्ते में कलेक्शन 173 करोड़ रुपये
दूसरे हफ्ते में कलेक्शन 47.5 करोड़ रुपये
तीसरे हफ्ते में कलेक्शन  15.57 करोड़ रुपये
कुल  236.07 करोड़ रुपये 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें