सिंघम अगेन
- फोटो : सोशल मीडिया
पहले हफ्ते में नहीं हुई धांसू कमाई
बड़े सितारों की मौजूदगी के बावजूद फिल्म के पहले हफ्ते की कमाई काफी साधारण रही। शुक्रवार को इस फिल्म ने 43.5 करोड़, शनिवार को 42.5 करोड़, रविवार को 35.75 करोड़, सोमवार को 18 करोड़, मंगलवार को 14 करोड़, बुधवार को छह करोड़ और आठ करोड़ 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह फिल्म पहले सात दिन में 173 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर सकी।