फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singham Again Day 28 Collection: सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस पर हुई पस्त, तो क्या फ्लॉप साबित हो जाएगी फिल्म?

Fri, 29 Nov 2024 12:48 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पस्त पड़ती नजर आ रही है। फिल्म की कमाई की रफ्तार अब बहुत ही धीमी हो चुकी है।
विज्ञापन
1 of 4
सिंघम अगेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' बॉक्स ऑफिस पर अब डगमगाती नजर आ रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पा रही है। फिल्म की रिलीज को 28 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे नजर आए लेकिन ये सितारे फिल्म में अपना कोई जादू नहीं चला पाए। 
विज्ञापन

2 of 4
सिंघम अगेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रिलीज को होने वाले हैं 4 हफ्ते
सिंघम अगेन की रिलीज को अब 4 हफ्ते होने वाले हैं। फिल्म पहले हफ्ते में फिल्म ने 173 करोड़ का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर किया। वहीं, दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 47.5 करोड़ का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर किया। बात करें तीसरे हफ्ते की तो 15.65 करोड़ का कलेक्शन सिंघम अगेन ने किया। कुल मिलाकर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 242.60 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है।
विज्ञापन

3 of 4
सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty
28वें दिन की इतनी कमाई
बॉक्स ऑफिस पर सिंघम अगेन की कमाई की बात करें तो फिल्म ने 55 लाख की कमाई 28वें दिन की है। फिल्म इससे पहले बुधवार को ही 55 लाख की कमाई कर चुके हैं। फिल्म फ्लॉप होने के कगार पर खड़ी है। इससे पहले इस साल अजय देवगन की 'औरों में कहां दम था' और 'मैदान' जैसी फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थीं। ऐसे में अजय देवगन को एक बड़ी हिट की बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

4 of 4
सिंघम अगेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
350 करोड़ में बनी है फिल्म
फिल्म 350 करोड़ के बजट में बनी है। फिल्म की कमाई को देखते हुए अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या 'सिंघम अगेन' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित होगी? फिल्म के कलेक्शन में लगातार गिरावट और इसके धीमे प्रदर्शन से इस बात की आशंका काफी ज्यादा बढ़ती नजर आ रही है। उनकी इस साल रिलीज हुई पहली दो फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया था। ऐसे में अभिनेता को एक बड़े हिट की बेहद जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें