फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Highest Tax Paying Star: इस स्टार ने टैक्स भुगतान में सलमान-अमिताभ को छोड़ा पीछे, नंबर 1 अभिनेत्री रहीं करीना

Thu, 28 Nov 2024 11:40 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वित्तीय वर्ष 2023-24 में सबसे ज्यादा टैक्स भुगतान करने वाले भारतीय सितारों की सूची सामने आ गई है। इसमें इस बॉलीवुड स्टार को बाजी मारते देखा गया है। वहीं, अभिनेत्रियों में करीना कपूर खान नंबर वन रह हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
हाईएस्ट टैक्स पेयर स्टार्स - फोटो : इंस्टाग्राम
हाल ही में फॉर्च्यून इंडिया की एक रिपोर्ट ने 2024 के लिए भारत के सबसे धनी व्यक्तियों की सूची जारी की है। इस रिपोर्ट में न केवल उनकी कुल संपत्ति पर प्रकाश डाला गया है, बल्कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में उनके जरिए किए गए टैक्स भुगतान भी विवरण दिया गया है। वहीं, बात करें इस साल सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाली हस्तियों की तो इसमें बॉलीवुड का यह सुपरस्टार बाजी मारता नजर आया है। 
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम

नंबर वन पर शाहरुख खान

सबसे ज्यादा टैक्स भुगतान करने वाले सितारों की सूची में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान नंबर वन पर हैं। 2023-24 वित्तीय वर्ष में, शाहरुख ने 92 करोड़ रुपये का भुगतान करके अभिनेता सलमान खान और अमिताभ बच्चन जैसे सितारों को भी पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
दलपति विजय - फोटो : इंस्टाग्राम

दूसरे नंबर पर विजय ने बनाई जगह

इस सूची में दूसरा नाम तमिल स्टार दलपति विजय का है। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2023-24 में 80 करोड़ रुपये का टैक्स भुगतान किया। तीसरे नंबर पर सलमान खान है, जिन्होंने 75 करोड़ रुपये और चौथे नंबर पर अमिताभ बच्चन हैं, जिन्होंने 71 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। सूची में पांचवें नंबर पर क्रिकेट आइकन विराट कोहली हैं, जिन्होंने 66 करोड़ रुपये टैक्स भरा है। 

4 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan

अभिनेत्रियों में टॉप पर करीना 

टैक्स भुगतान सूची पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालने वाले अन्य सितारों में अजय देवगन, रणबीर कपूर, ऋतिक रोशन, शाहिद कपूर और पंकज त्रिपाठी शामिल हैं। बॉलीवुड की अभिनेत्रियां भी टैक्स भुगतान में आगे रही हैं। अभिनेत्रियों में करीना कपूर खान नंबर वन पर हैं, जिन्होंने 20 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। कैटरीना कैफ दूसरी सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाली अभिनेत्री हैं। उन्होंने 2023-24 वित्तीय वर्ष में 11 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुहाना खान-शाहरुख खान, किंग - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख अगली बार सुजॉय घोष की 'किंग' में बेटी सुहाना खान और अभिषेक बच्चन के साथ दिखाई देंगे। किंग एक एक्शन थ्रिलर है। अभिनेता ने इससे पहले एक इंटरव्यू में बताया था, 'मेरी अगली फिल्म 'किंग', जिस पर मुझे काम करना शुरू करना है। मुझे थोड़ा वजन कम करना है, थोड़ा स्ट्रेच करना है, ताकि एक्शन करते समय मेरी कमर में दर्द न हो।'

Celebrities Biopic Film: डर्टी पिक्चर से लेकर संजू तक, कलाकारों पर बनी हिट बायोपिक फिल्में
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें