फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singham Again Box Office Collection: सिंघम अगेन पर भारी जवान-पठान, दूसरे दिन 100 करोड़ तक नहीं पहुंच सकी फिल्म

Sat, 02 Nov 2024 09:49 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बड़े सितारों से सजी फिल्म सिंघम अगेन टिकट खिड़की पर उम्मीद के मुताबिक कमाल नहीं दिखा पा रही है। पहले दिन के बाद दूसरे दिन भी फिल्म ने संतोषजनक कमाई नहीं की है। 
विज्ञापन
1 of 5
सिंघम अगेन, पठान, जवान - फोटो : इंस्टाग्राम
मल्टीस्टारर फिल्म सिंघम अगेन को लेकर लंबे समय से हवा बनी हुई थी, लेकिन दिवाली के एक दिन बाद रिलीज होने के बावजूद यह फिल्म टिकट खिड़की पर बड़ा धमाका नहीं कर सकी। फिल्म में आधा दर्जन से ज्यादा सितारे होने के बावजूद यह फिल्म अच्छी ओपनिंग नहीं ले सकी। जबर्दस्त प्रचार के बावजूद यह फिल्म दो दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं पार कर सकी है।
विज्ञापन

2 of 5
'सिंघम अगेन' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नहीं कर सकी ठोस शुरुआत
सिंघम अगेन का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे सितारे हैं। वहीं, फैंस को सिनेमाघरों तक खींचने के लिए निर्देशक ने इसमें चुलबुल पांडे की झलक दिखाई है। हालांकि, कमजोर कहानी की वजह से यह फिल्म उम्मीद के मुताबिक अपनी शुरुआत नहीं कर सकी है। 
विज्ञापन

3 of 5
'सिंघम अगेन' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पहले दिन ठग्स ऑफ हिंदोस्तान से भी रही पीछे
350 करोड़ के आस-पास के बजट से बनकर तैयार हुई यह फिल्म पहले दिन आमिर खान की फ्लॉप फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान से भी पीछे रही। शुक्रवार को इस फिल्म ने महज 43.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान भी दिवाली के एक दिन बाद रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर पहले दिन 52.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। 

4 of 5
सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty
पठान-जवान के आगे कहीं नहीं टिकी सिंघम अगेन
वहीं, सिंघम अगेन की तुलना अगर  पठान और जवान से करें तो शाहरुख खान की फिल्म के आगे यह कहीं भी टिकती नजर नहीं आती। 300 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई जवान ने बॉक्स ऑफिस पर 75 करोड़ रुपये से अपनी शुरुआत की थी। वहीं, 240 करोड़ के आस-पास के बजट से बनकर तैयार हुई पठान ने 57 करोड़ रुपये से ओपनिंग लेकर बड़ा धमाल मचाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
दूसरे दिन इतना रहा कलेक्शन
सिंघम अगेन के कलेक्शन की बात करें तो यह फिल्म शनिवार को भी संतोषजनक कमाई करने में नाकाम रही है। दूसरे दिन इस फिल्म ने 37.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 81.2  करोड़ रुपये हो गई है। बता दें कि शाहरुख खान की जवान ने दूसरे दिन 53.23 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ कुल 128.3 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, पठान ने दूसरे दिन 70.5 करोड़ रुपये की कमाई के साथ 127.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
Prabhas: टिकट खिड़की पर फिर से तहलका मचाएंगे प्रभास, इन दो सुपरहिट निर्देशकों की फिल्म में काम करने की अटकलें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें