फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singham Again Box Office Collection: बड़े सितारों के बावजूद सिंघम अगेन की चमक रही फीकी, जानें पहले दिन की कमाई

Fri, 01 Nov 2024 08:59 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सिंघम अगेन लंबे इंतजार के बाद सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। हालांकि, लोग इस फिल्म को देखने के बाद मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बड़े बजट के कारण इस फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन को संतोषजनक नहीं माना जा सकता है।
 
विज्ञापन
1 of 5
'सिंघम अगेन' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म सिंघम अगेन सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। बड़े सितारों से सजी यह फिल्म पहले दिन कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी है। ऐसा इसलिए कहा जा सकता है, क्योंकि इस फिल्म का बजट काफी ज्यादा है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर कैसा कलेक्शन किया है...
विज्ञापन

2 of 5
सिंघम अगेन - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शेट्टी ने परोसी कमजोर कहानी
रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की जलवे बीते कई वर्षों से देखने को मिले हैं। सिंघम से शुरू हुआ यह सफर अब सिंघम रिटर्न्स, सिम्बा और सूर्यवंशी से होता हुआ सिंघम अगेन तक आ पहुंचा है, लेकिन इस बार रोहित शेट्टी कहानी के मामले में चूक गए हैं। फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
'सिंघम अगेन' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पहले दिन इतनी रही कमाई
सिंघम अगेन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक पहले दिन इस फिल्म ने 37.44 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। दिवाली के बाद छुट्टी का फायदा यह फिल्म पूरी तरह नहीं उठा सकी है। इसके पीछे की वजह कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 को माना जा सकता है। फिल्म का बजट 350 करोड़ के करीब बताया जा रहा है। ऐसे में पहले दिन के कमाई के आंकड़े काफी चिंताजनक हैं। 

4 of 5
'सिंघम अगेन' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हिट होने के लिए तय करना होगा लंबा सफर
सिंघम अगेन के हिट होने की राह में सबसे बड़ा रोड़ा इसका बजट ही है। भारी भरकम बजट में बनकर तैयार हुई इस फिल्म को हिट का तमगा हासिल करने के लिए अपनी लागत से दोगुनी कमाई करनी होगी। इसके लिए फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करना बहुत जरूरी है। हालांकि, मौजूदा परिस्थिति को देखते हुए ऐसा काफी मुश्किल ही लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'सिंघम अगेन' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कॉप यूनिवर्स की अन्य फिल्मों से आगे सिंघम अगेन
यह फिल्म भले ही उम्मीद के मुताबिक अपनी न कर सकी हो, लेकिन रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की अन्य फिल्मों की तुलना में फिल्म सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है। इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म की बात करें तो सिंघम ने आठ करोड़ 94 लाख से शुरुआत की थी। वहीं, सिंघम अगेन ने 32.09 करोड़, सिम्बा ने 20.72 करोड़ और सूर्यवंशी ने 26.29 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
Kartik Aryan: कार्तिक आर्यन को हुई घर का किराया देने में मुश्किल, फिल्मों में काम करने के बाद भी झेली परेशानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें