फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singham Again: फिर जमेगी अजय देवगन और रोहित शेट्टी की जोड़ी! फैंस ने पहले ही किया 'ब्लॉकबस्टर' घोषित

Thu, 01 Dec 2022 08:30 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अजय देवगन, रोहित शेट्टी - फोटो : Social media
अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म 'दृश्यम 2' के साथ सिनेमाघरों में धूम मचा रहे हैं। साल 2015 में आई फिल्म 'दृश्यम' की इस सीक्वल को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। लोगों के दिलों-दिमाग से 'दृश्यम 2' का खुमार अभी उतरा भी नहीं था कि इसी बीच अब अजय देवगन की एक और फिल्म के अगले पार्ट को लेकर मीडिया में खबरें आ रही हैं। यह फिल्म और कोई नहीं, बल्कि रोहित शेट्टी के निर्देशित फिल्म 'सिंघम' है। 'सिंघम 3' को लेकर बॉलीवुड के गलियारों से एक बहुत बड़ी खबर आ रही है।      
विज्ञापन

2 of 4
अजय देवगन - फोटो : Social media
दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं, जिनके अनुसार अजय देवगन अपनी सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त 'सिंघम अगेन' के लिए फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के साथ फिर से जुड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इन रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि अजय कथित तौर पर अपनी आगामी फिल्म 'भोला' का काम पूरा करने के बाद इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे।   
Filmy Wrap: ताइवान में धमाल करेगी ब्रह्मास्त्र और चार भाषाओं में पठान का पोस्टर जारी, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबर
विज्ञापन

3 of 4
सिंघम 3 - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
रोहित शेट्टी और अजय देवगन इससे पहले दो बार स्क्रीन पर इस फ्रेंचाइजी की फिल्मों के साथ धमाल मचा चुके हैं। दर्शकों को रोहित शेट्टी की 'सिंघम' और 'सिंघम रिटर्न्स' खूब पसंद आई थी, जिसमें अभिनेता अजय देवगन ने पुलिस इंस्पेक्टर 'बाजीराव सिंघम' की भूमिका निभाई थी। 'सिंघम' हरि गोपालकृष्णन द्वारा निर्देशित इसी नाम की साल 2010 में आई तमिल फिल्म की हिंदी रीमेक थी, जिसको रिलीज हुए 11 साल का समय पूरा हो गया है।  
Kajol: काजोल ने पहले 'सलाम वेंकी' करने से कर दिया था इंकार! अभिनेत्री ने बताई दिल दहला देने वाली वजह
विज्ञापन

4 of 4
सिंघम रिटर्न्स - फोटो : सोशल मीडिया
'सिंघम अगेन' को लेकर आती इन मीडिया रिपोर्ट्स को सुनकर फैंस काफी खुश हो गए हैं। अजय और रोहित शेट्टी की जोड़ी को फिल्मी पर्दे पर देखने के लिए लोगों के दिलों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। हालांकि, अभी अजय देवगन और रोहित शेट्टी ने इस पर आधिकारिक तौर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है लेकिन फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित है। एक फैन ने लिखा है, 'मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं।' दूसरे ने लिखा, 'मैं इसका बहुत लंबे समय से इंतजार कर रहा था।' वहीं एक अन्य ने लिखा है, 'ब्लॉकबस्टर आ रही है।' इस समय अजय देवगन अपनी फिल्म 'दृश्यम 2' को लेकर वाहवाही लूट रहे हैं। सभी को अभिनेता की एक्टिंग और फिल्म की कहानी बहुत पसंद आ रही है। इसके साथ ही इस समय अभिनेता अपनी फिल्म 'भोला' के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। 
TRP Week 47: रूपाली गांगुली की दमदार अदाकारी का जलवा कायम, टॉप पांच में इन सीरियल्स ने बनाई जगह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें