फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajay Devgn: सिंघम अगेन के अलावा अजय देवगन की इन फिल्मों का भी फैंस को है बेसब्री से इंतजार, देखें सूची

Wed, 09 Oct 2024 12:46 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला
अजय देवगन बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। उनके प्रशंसक देश के साथ विदेश में भी हैं। वह जल्द ही सिंघम अगेन में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसे देखने के बाद लोगों की उत्सुकता और अधिक बढ़ गई है। केवल सिंघम अगेन ही नहीं दर्शकों को अजय की और भी कई फिल्मों का इंतजार है। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
रेड 2 - फोटो : एक्स
रेड 2
फिल्म रेड में अजय देवगन एक निडर और इमानदार इनकम टैक्स अफसर के रूप में नजर आए थे। दर्शकों को अभिनेता का यह अंदाज काफी ज्यादा पसंद आया था। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सफल साबित हुई थी। अब दर्शक इस फिल्म के सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म  21 फरवरी 2025 को रिलीज होगी। फिल्म में उनके साथ इस बार वाणी कपूर भी नजर आएंगी। 
विज्ञापन

3 of 5
दे दे प्यार दे - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
दे दे प्यार दे 2
दे दे प्यार दे में अजय देवगन ने अपने कॉमिक अंदाज से लोगों का खूब मनोरंजन किया था। फिल्म में उनके साथ तब्बू और रकुल प्रीत सिंह भी दिखी थीं। बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया था। इस फिल्म के सीक्वल को भी दर्शकों के सामने जबर्दस्त तरीके से पेश करने की तैयारियां चल रही हैं। दे दे प्यार दे 2 भी अगले साल यानी 2025 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

4 of 5
फिल्म सन ऑफ सरदार - फोटो : यूट्यूब
सन ऑफ सरदार 2
अजय देवगन की हिट फिल्मों में सन ऑफ सरदार का नाम भी शामिल है। इस फिल्म में वह पर्दे पर लोगों को जमकर हंसाते नजर आए थे। अब इस फिल्म के सीक्वल को दर्शकों के सामने लाने की तैयारी है। कुछ समय पहले ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है। यह फिल्म भी अगले साल ही बड़े पर्दे पर आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दृश्यम - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
दृश्यम 3
अजय देवगन की दृश्यम 2 को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में उनकी अदाकारी ने लोगों के दिल जीत लिए थे। इस फिल्म के क्लाइमैक्स सीन को देखकर लोग भी हैरान रह गए थे। सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों के शौकीनों को अब इसके तीसरे भाग का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मलयालम औऱ हिंदी में इस फिल्म का तीसरा भाग एक साथ शूट होगा। वहीं, खबरें ये भी हैं कि दोनों ही फिल्में एक ही तारीख पर रिलीज भी होंगी।
National Film Awards: 'ऊंचाई' बनाने के लिए सूरज बड़जात्या नहीं थे तैयार, बिग बी की सहमति के बाद शुरू किया काम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें