फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Singers: किशोर कुमार से लेकर हिमेश रेशमिया तक, गायकी के साथ अभिनय में किस्मत आजमाने वाले सिंगर

Fri, 07 Feb 2025 02:20 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood Singers: हिमेश रेशमिया अपनी फिल्म 'बैडेस रविकुमार' की वजह से चर्चा में हैं। इस फिल्म के डायलॉग और गाने काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 11
भारतीय गायक - फोटो : अमर उजाला
हिमेश रेशमिया मशहूर कंपोजर होने के साथ गायक भी हैं। उन्होंने अब तक कई चार्टबस्टर गाने गाए हैं। हिमेश इन दिनों अपनी फिल्म 'बैडएस रवि कुमार' की वजह से चर्चा में हैं। फिल्म में अभिनय के साथ उन्होंने इसका संगीत भी दिया है। साथ ही, उन्होंने फिल्म के गाने भी गाए हैं। इस फिल्म से पहले वह 'हैप्पी हार्डी और हीर', 'तेरा सुरूर', 'द एक्सपोज', 'दमादम', 'कजरारे', 'रेडियो', 'कर्ज' और 'आपका सुरूर' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उनकी हालिया फिल्म बैडएस रवि कुमार की लगातार हो रही चर्चाओं के बीच आज हम आपको उन गायकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अभिनय में भी अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। 
Ram Gopal Verma: एक बार फिर विवादों में राम गोपाल वर्मा, राजनेताओं से जुड़े मामले में आज पूछताछ
विज्ञापन

2 of 11
मीका सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम- मीका सिंह
मीका सिंह
भारत के मशहूर पॉप गायक मीका सिंह की आवाज का जादू लोगों पर खूब चलता है। गायन कला से लाखों दिलों जगह बना चुके मीका अभिनय में भी हाथ आजमा चुके हैं। साल 2011 में उन्होंने फिल्म 'लूट' के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्होंने इस फिल्म में एक ठग 'वरिंदर' का किरदार निभाया था।
The Diplomat Teaser: जॉन की फिल्म का प्रचार करते दिखे विदेश मंत्री जयशंकर, वेदा के फ्लॉप होने के साइड इफेक्ट्स
विज्ञापन

3 of 11
आतिफ असलम - फोटो : इंस्टाग्राम
आतिफ असलम
पाकिस्तान के मशहूर गायक आतिफ असलम ने बॉलीवुड में कई हिट गाने गाए हैं। वहीं, उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2011 में पाकिस्तान की फिल्म 'बोल' से की। इसमें उन्होंने 'मुस्तफा' नाम के एक ऐसे संगीतकार का किरदार निभाया, जो डॉक्टर बनने का सपना देखता है।

4 of 11
अली जफर - फोटो : इंस्टाग्राम
अली जफर
पाकिस्तान के मशहूर संगीतकार और गायक अली जफर ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत 2010 में फिल्म 'तेरे बिन लादेन' से की। इस फिल्म में उनकी भूमिका एक पत्रकार की थी और इस फिल्म के बाद उन्होंने बॉलीवुड में कई प्रमुख फिल्में की।
विज्ञापन

5 of 11
आदित्य नारायण - फोटो : इंस्टाग्राम @adityanarayan_fp
आदित्य नारायण
आदित्य नारायण कई फिल्मों में गाने गा चुके हैं। गायकी में नाम कमाने के बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया की ओर रुख किया। वह साल 2010 में विक्रम भट्ट की फिल्म 'शापित' के जरिए अभिनेता बने। इस फिल्म में उनका अभिनय और गायन दोनों ही आकर्षण का केंद्र बने। हालांकि, अभिनय करियर उनका ज्यादा सफल नहीं रहा।
विज्ञापन

6 of 11
अभिजीत सावंत - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिजीत सावंत
इंडियन आइडल के पहले सीजन के विजेता अभिजीत सावंत ने गायन के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई। इसके बाद उन्होंने अभिनय में भी अपनी किस्मत आजमाई। उन्होंने साल 2008 में फिल्म 'लॉटरी' से अभिनय की शुरुआत की जो ज्यादा सफल नहीं हो पाई।
विज्ञापन

7 of 11
सोफी चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम
सोफी चौधरी
एमटीवी इंडिया की पूर्व वीजे सोफी चौधरी ने गायकी से अपना करियर शुरू किया। बाद में उन्होंने अभिनय में भी कदम रखा। उन्होंने 2005 में फिल्म 'शादी नं. 1' से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। अभिनय की दुनिया में उन्हें ज्यादा सफलता हासिल नहीं हो सकी।

8 of 11
सोनू निगम भी हो चुके हैं हमले के शिकार - फोटो : इंस्टाग्राम@sonunigamofficial
सोनू निगम
गायक सोनू निगम ने अपनी मधुर आवाज से न सिर्फ भारत बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बनाई है। सोनू ने भी अभिनय में अपनी किस्मत आजमाई और कई फिल्मों में अभिनय किया। उनका अभिनय करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा, लेकिन उनके गाने आज भी लोगों की जुबान पर हैं।

9 of 11
वसुंधरा दास - फोटो : इंस्टाग्राम
वसुंधरा दास
गायिका और अभिनेत्री वसुंधरा दास ने फिल्म 'हे राम' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा। इसके अलावा, उन्होंने 'मुधालवन' जैसी तमिल फिल्मों में भी गायन किया और संगीत प्रेमियों के बीच अपनी खास पहचान बनाई।

10 of 11
लकी अली - फोटो : इंस्टाग्राम
लकी अली
लकी अली का नाम भारतीय संगीत प्रेमियों के बीच आज भी एक खास स्थान रखता है। उनकी मधुर आवाज ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई। लकी अली ने अभिनय की शुरुआत 1970-1980 के दशक के बीच की थी। फिल्म 'सुर' में भी नजर आए थे। इस फिल्म के गाने लोगों को खूब पसंद आए थे। 
विज्ञापन

11 of 11
किशोर कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @kishoriya_
किशोर कुमार
किशोर कुमार एक बहुमुखी कलाकार थे। वह न सिर्फ एक शानदार गायक थे, बल्कि अभिनेता, निर्माता, निर्देशक, और गीतकार भी थे। उन्होंने 86 फिल्मों में अभिनय किया और 570 से अधिक फिल्मों में अपनी आवाज दी। 'पड़ोसन', 'हाफ टिकट' और 'चलती का नाम गाड़ी' जैसी फिल्में उनकी बहुमुखी प्रतिभा की गवाह हैं।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें