फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singers In Acting: अभिनय की दुनिया में नहीं चला इन सुरों के सरताज का जादू, मन बदलकर किया जनता को खुश

Wed, 12 Jun 2024 12:58 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड जगत में एक से बढ़कर एक गायक हैं। हालांकि, इनमें से कुछ चुनिंदा गायकों ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा, लेकिन बतौर अभिनेता ये विफल रहे। 
विज्ञापन
1 of 6
अभिनय में बेदम रहे ये गायक - फोटो : अमर उजाला
अज्ञात क्षेत्रों की खोज करना, बाधाओं को तोड़ना और नए रोमांचों पर चलना-क्या यह रोमांचकारी जीवन का सार नहीं है? यह भावना निस्संदेह इन बॉलीवुड गायकों के मन में थी क्योंकि इन्होंने अपने करियर को एक नई दिशा में ले जाने और अभिनय की दुनिया में उतरने का फैसला किया था। हालांकि, इनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। दर्शकों ने इन्हें अभिनेता के रूप में नकार दिया। आइए इस लेख में इन्हीं गायकों की सूची पर गौर फरमा लेते हैं-
विज्ञापन

2 of 6
हिमेश रेशमिया - फोटो : इंस्टाग्राम
इस सूची में पहला नाम हिमेश रेशमिया का है। गायक के मेलोडी हिट्स आज भी पार्टियों की शान बढ़ाते हैं। म्यूजिक कंपोजर के रूप में अपना करियर शुरू करने वाले हिमेश रेशमिया ने एक से बढ़कर एक हिट गाने गाए हैं। गायक की फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। हालांकि, बतौर अभिनेता हिमेश रेशमिया कमाल नहीं दिखा पाए। हिमेश ने आपका सुरूर', 'कर्ज', 'द एक्सपोज', 'कजरारे' और 'रेडियो' जैसी फिल्मों में काम किया है। बावजूद इसके वह अभिनय की दुनिया में मनचाही सफलता हासिल नहीं कर सके।  
विज्ञापन

3 of 6
सोनू निगम - फोटो : इंस्टाग्राम
सोनू निगम ने अपनी आवाज में कई बेहतरीन गाने गाए हैं। सोनू की गिनती संगीत जगत के वर्सेटाइल गायकों में होती है। हालांकि, जब उन्होंने अभिनय के दुनिया में अपनी पहचान बनानी चाही तो वह बुरी तरह विफल रहे। सोनू को 'जानी दुश्मन', 'काश आप हमारे होते' और 'लव इन नेपाल' जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। 

Rebel Moon: जैक स्नाइडर की दोनों रिबेल मून का अब रिलीज होगा डायरेक्टर्स कट वर्जन, नेटफ्लिक्स ने तय कर दी तारीख

4 of 6
अभिजीत सावंत - फोटो : इंस्टाग्राम
रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' जीतकर अभिजीत सावंत ने खूब शोहरत बटोरी। इसके बाद उन्होंने संगीत की दुनिया में बड़ी सफलता हासिल की, लेकिन अभिजीत का भी अभिनय करियर सफल नहीं रहा। उन्होंने फिल्म 'लॉटरी' से अभिनय की दुनिया में किस्मत आजमाई, लेकिन उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। 

The Boys Season 4: प्राइम वीडियो सीरीज का चार सीजन में ही निकला धुंआ, पांचवें सीजन के बाद नहीं बनेगी सीरीज
विज्ञापन

5 of 6
मीका सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
पंजाबी गायक मीका सिंह के गानों की दुनिया दीवानी है। गायक के पंजाबी नंबर पार्टी और फिल्मों की शोभा बढ़ाते हैं। बतौर गायक तो मीका लोगों के जहन पर छाए हुए हैं, लेकिन एक अभिनेता के तौर पर वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। मीका ने फिल्म 'बलविंदर सिंह फेमस हो गया' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हो गई। 

Aparshakti: पिता की सख्ती के कारण अपारशक्ति-आयुष्मान ने शराब-सिगरेट को नहीं लगाया हाथ, खुलासे से सभी हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लकी अली - फोटो : इंस्टाग्राम
इस सूची में 90 के दशक के मशहूर गायक लकी अली का भी नाम शुमार है। उनके गाए गाने आज भी लोग सुनते हैं। चुनिंदा गायकों की तरह उन्होंने भी अभिनय क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहा, लेकिन इसमें नाकामयाबी उनके हाथ लगी। वह फिल्म 'छोटे नवाब', 'ये है जिंदगी', 'हमारे तुम्हारे' और 'सुर' में बतौर अभिनेता नजर आए। हालांकि, इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें