उदित नारायण
उदित नारायण के मैनेजर ने बताया है कि उनकी तबीयत एकदम ठीक है और गायक को कुछ नहीं हुआ है। इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए उनका कहना है कि पता नहीं कहां से इस तरह की खबरें वायरल हो रही हैं। उनके पास लगातार फोन आ रहे हैं और ट्विटर पर खूब खबरें चल रही हैं, जिसके बाद उदित नारायण से उनकी बात हुई थी। ऐसे में वह भी काफी परेशान नजर आ रहे थे।