फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगर बालासुब्रमण्यम का विवादित बयान, बोले- क्या काम के लिए रिवीलिंग ड्रेस पहनती हैं अभिनेत्रियां?

Sat, 02 Feb 2019 04:49 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
SP Balasubrahmanyam
पॉपुलर सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम (SP Balasubrahmanyam) अपने एक बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल बालासुब्रमण्यम अभिनेत्रियों को लेकर ऐसा बयान दिया है जिसे सुनकर पूरी इंडस्ट्री हैरान रह जाएगी। 
विज्ञापन

2 of 5
SP Balasubrahmanyam
सिंगर और एक्टर एसपी बालासुब्रमण्यम ने कहा है कि, आजकल, एक्ट्रेस इतना भी नहीं जानती हैं कि फिल्म इवेंट्स में किस प्रकार की ड्रेस पहननी चाहिए। क्या उन्हें यह लगता है कि रिवीलिंग ड्रेस पहनने से एक्टर और निर्देशक उन्हें काम दे देंगे?
विज्ञापन

3 of 5
SP Balasubrahmanyam
उन्होंने आगे कहा, "अगर मेरे बयान से अभिनेत्रियां नाराज भी हो जाएं तो भी मुझे बुरा नहीं लगेगा। इनमें से कुछ अभिनेत्रियां तो तेलगु जानती भी नहीं तो जाहिर है उन्हें मेरा कमेंट समझ नहीं आएगा और अगर समझ आता भी है तो मुझे इसकी परवाह नहीं है। अब देखना होगा कि पॉपुलर सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम के इस बयान पर कौन सी अभिनेत्रियों की प्रतिक्रिया सामने आती है।

4 of 5
SP Balasubrahmanyam
बात करें एसपी बालासुब्रमण्यम  की तो मोहम्मद रफी के जाने के बाद जब बॉलीवुड में हर तरफ किशोर कुमार छाए थे तब उस वक्त एक ही ऐसा सिंगर था जिसमें उनके सामने खड़े होने की काबिलियत थी वो हैं एस पी बालासुब्रमण्यम। 1966 में तेलुगू फिल्म में से उन्हें पहला ब्रेक मिला। इसके बाद तो वो बस गाते चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
SP Balasubrahmanyam
एसपी बालासुब्रमण्यम को भारत सरकार ने 2001 में पद्मश्री और 2011 में पद्मभूषण अवॉर्ड से नवाजा। वो पिछले 5 दशक में करीब 16 भाषाओं में 40 हजार से ज्यादा गाने गा चुके हैं। यशुदास के बाद एसपी बेस्ट मेल सिंगर का नेशनल अवॉर्ड पाने वाले दूसरे सिंगर हैं। एसपी ने 6 नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें