यह है कहानी
नंदिता दास द्वारा निर्देशित इस फिल्म को इससे पहले टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जा चुका है। फिल्म रिलीज से पहले ही लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो रही है। 'ज्विगाटो' की कहानी एक फ्लोर मैनेजर के जीवन पर आधारित है, जिसने कोरोना महामारी के दौरान अपनी नौकरी खो दी और बाद में डिलीवरी बॉय का काम करना शुरू किया। फिल्म में कपिल शर्मा मुख्य किरदार निभा रहे हैं।
जिंदगी के संघर्षों को दिखाएगी फिल्म
वहीं, फिल्म में डिलीवरी बॉय बने फ्लोर मैनेजर को सपोर्ट करने के लिए उसकी पत्नी भी अलग-अलग वर्क ऑपर्च्युनिटीज को एक्सप्लोर करती है। बाद में काम के जरिए मिली अपनी फ्रीडम को वह काफी पसंद करती है। 'ज्विगाटो' जिंदगी के संघर्षों के बारे में हैं, जिसमें खुशियों के पल भी हैं। फिल्म में कोरोना महामारी के दौरान लोगों के संघर्ष के साथ उनकी खुशियों को भी दिखाया जाता है। बता दें कि बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 5 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक चलेगा।
'द कपिल शर्मा शो' की हो रही वापसी
कपिल शर्मा की बात करें तो वह इन दिनों 'द कपिल शर्मा शो' के नए सीजन को लेकर एक बार फिर टीवी पर लौट रहे हैं। इस सीजन में पुराने कुछ सितारे नहीं है, जिनके बाद कुछ नए कलाकारों की एंट्री हुई है। ऐसे में आपको शो में बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा। शो 10 सितंबर से टीवी पर ऑनएयर होगा।