आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इस समय अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र का प्रमोशन कर रहे हैं। इसी क्रम में निर्देशक अयान मुखर्जी के साथ आलिया-रणबीर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे, लेकिन बजरंग दल और हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध के बाद उन्हें यहां से उन्हें दर्शन किए बिना ही वापस लौटना पड़ा। दोनों अंदर पूजा-अर्चना के लिए जा रहे थे लेकिन कार्यकर्ताओं द्वारा बाहर परिसर में ही जमकर हंगामा किया गया। अब इस पर सिंगर सोना मोहपात्रा का बयान सामने आया है और उन्होंने प्रदर्शनकारियों की निंदा की है।