फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पाक' से कनेक्शन फिर अनु मलिक को समर्थन देने पर घिरे सोनू निगम, सिंगर सोना महापात्रा ने लगाई क्लास

Thu, 20 Dec 2018 08:36 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sonu nigam
गायक सोनू निगम इन दिनों अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने कहा है कि काश उनका जन्म भारत में न होकर पाकिस्तान में होता तो अच्छा होता। उनके इस बयान की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। इसके अलावा सोनू अनु मलिक का सपोर्ट कर भी घिर गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Sonu Nigam
दरअसल सोनू निगम से जब हाल ही में अनु मलिक पर लगे यौन शोषण के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने अनु मलिक का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि अनु मलिक पर बिना किसी सबूत के आरोप लगा दिए गए हैं। इस पर सिंगर सोना महापात्रा ने ट्वीट के जरिए अनु मलिक का समर्थन करने पर सोनू निगम को घेरा है।
विज्ञापन

3 of 5
सोना महापात्रा - फोटो : self
सोना ने लिखा, 'काम न मिलने वाले करोड़पति के लिए इतनी ज्यादा सहानुभूति? उनकी सुविधाप्राप्त वाली फैमिली के लिए इतनी ज्यादा हमदर्दी? और उन लड़कियों व महिलाओं का क्या जिनको उन्होंने परेशान किया? तमाम गवाहियां काफी नहीं हैं?' 

 

4 of 5
sona mahapatra - फोटो : facebook
इसके आगे सोना ने लिखा, 'मेरी नजर में सोनू उनके आस-पास रहने वाले सभी लोगों से ज्यादा प्रतिभाशाली रहे हैं। थोड़ी तकलीफ हुई उन्हें उजाले की बजाए डार्क साइड का चुनाव करते और उसके साथ खड़े होते देख कर। मैं उम्मीद करती हूं कि उन्हें इस बात का अहसास हो कि यह कितना दुखद है।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
anu malik
बता दें #MeToo कैंपेन के दौरान सोना महापात्रा ने अनु मलिक पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इसके बाद कई और महिलाओं ने अपने साथ हुई घटनाओं का जिक्र किया था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें