फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhu Moose Wala Hit Songs: कनाडा से रिलीज किया था पहला गाना ‘जी वैगन’, फिर इन गानों से जीत लिया सबका दिल

Sun, 29 May 2022 11:07 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : सोशल मीडिया
पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सिद्धू मूसेवाला पर हमला पंजाब सरकार की ओर से सुरक्षा हटाए जाने के एक दिन बाद ही हुआ। सिद्धू का नाम पंजाब के बेहतरीन गायकों में शुमार था। वह विवादास्पद गाने बनाते थे, लेकिन उनके कई गानों को फैंस काफी पसंद करते हैं। उनकी मौत से फैंस को तगड़ा झटका लगा है। उन्होंने अपने गानों की बदौलत देश ही नहीं विदेश में भी अपनी पहचान बनाई थी। ऐसे में हम आपको उनके कुछ बेहतरीन गानों के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
पंजाब - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
जी वैगन
ग्रेजुएशन के बाद सिद्धू मूसेवाला कनाडा चले गए थे और पहला गाना ‘जी वैगन’ वहां से ही रिलीज किया था। इस गाने के बाद उन्होंने भारत और कनाडा में लाइव शो में परफॉर्म करना शुरू किया था। उनके इस गाने पर 27 लाख व्यूज हैं।

विज्ञापन

3 of 6
सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : फाइल
टोचन
2018 में रिलीज हुए इस गाने के बोल सिद्धू मूसेवाला ने खुद लिखे थे। यह गाना लोगों को बहुत पसंद आया था और हिच साबित हुआ था। इस गाने को 24 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा है।

4 of 6
सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : फाइल
डॉलर
सिद्धू का यह गाना पंजाबी फिल्म ‘डाकुआ दा मुंडा’ में शामिल किया गया था। इस गाने को अब तक 13 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा है।


 
विज्ञापन

5 of 6
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : फाइल
बैड फैला
इस गाने की शूटिंग कनाडा में हुई थी। सिद्धू मूसेवाला का यह गाना 2019 में आया, जिसे अब तक 9 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : सोशल मीडिया
जट्टा दा मुकाबला
यह गाना 2018 में आया था, जिसे सिद्धू मूसेवाला ने बड़े ही शानदार तरीके से गाया था। इस गाने को 8 करोड़ से ज्यादा लोगों ने अभी तक देखा है। वहीं, इसके लिरिक्स वाले वीडियो को 18 लाख लोगों ने देखा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें